पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेना की चौकी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।
highlights
- पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ में कर रहा भारी गोलीबारी
- पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना
- गोलीबारी में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली:
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मांजाकोट में सेना की चौकी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।
लांस नायक मोहम्मद नसीर गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। नसीर पुंछ जिले के रहने वाले थे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की।
पाकिस्तानी सेना की तरफ से दोपहर बाद 3.30 बजे से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी का जवाब दे रही है।
Jammu and Kashmir: Shelling by Pakistan along the Line of Control in Rajouri's Manjakote. pic.twitter.com/8cIY6PkdQq
— ANI (@ANI_news) July 15, 2017
पिछले कुछ महीनों के दौरान घाटी में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की घटना में जबरदस्त तेजी आई है। इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसमें दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
LoC पर सीजफायर उल्लंघन: पाकिस्तान ने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह को किया तलब
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि चौकीबल सेक्टर के फुर्किया इलाके में पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हुए जवान जम्मू-कश्मीर राइफल्स के थे। गौरतलब है कि फुर्किया से होकर अक्सर पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी सीमा पार कर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करते रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 2 जवान शहीद
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी