सीज़फायर उल्लंघन पर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया समन
पाकिस्तान विदेश विभाग ने कथित संघर्ष विराम के उल्लंघन में दो नागरिकों के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद स्थित भारत के उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को समन भेजा है।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान विदेश विभाग ने कथित संघर्ष विराम के उल्लंघन में दो नागरिकों के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद स्थित भारत के उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को समन भेजा है। उसने भारतीय सेना की इस कार्रवाई की निंदा भी की है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि भारतीय सेना की तरफ से किये गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के कारण दीवाड़ा और काक्रान गांव में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान के आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'संयम बरतने अपील के बावजूद, भारत लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 2017 से अब तक, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा और कार्य सीमा पर 700 से ज्यादा बार संर्घष विराम का उल्लंघन किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस गोलीबारी में 32 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है और 382 लोग घायल हो गए है।'
और पढ़ें: भारत-जापान नज़दीकी से भन्नाया चीन, बोला- गठबंधन नहीं साझेदारी बढ़ाओ
विदेश विभाग ने ने कहा है कि उन्होंने भारत से 2003 में संघर्ष विराम संधि का सम्मान करने और संघर्ष विराम की घटनाओं की जांच करने के लिए आग्रह किया है।
बयान में कहा गया है कि भारतीय राजनयिक को यह भी बताया गया था कि भारत को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को अपनी अनिवार्य भूमिका निभाने के लिए जम्मू और कश्मीर दौरे की अनुमति देनी चाहिए।
और पढ़ें: केंद्र रोहिंग्या मुसलमानों पर SC में दाखिल हलफनामे में करेगा बदलाव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
SRH vs LSG : हेड-अभिषेक का तूफान, हैदराबाद ने 9.4 ओवर में चेज किया 166 का लक्ष्य, लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा
-
SRH vs LSG Dream11 Prediction: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में ये हो सकती है बेस्ट ड्रीम11 टीम, इसे चुनें कप्तान
-
DC vs RR : कुलदीप-मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा