पाकिस्तान की पश्तो गायिका ने अफगान शरणार्थी लड़कियों के लिए संगीत कक्षाएं शुरू की
पाकिस्तान की पश्तो गायिका ने अफगान शरणार्थी लड़कियों के लिए संगीत कक्षाएं शुरू की
इस्लामाबाद:
तालिबान के अगस्त में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से, कई परिवार कानून के सख्त शासन के डर से वैध या अवैध तरीके से अपने नजदीकी पड़ोसी देश पाकिस्तान में शरण लेने के लिए मजबूर है। कई अफगानी परिवारों के लिए यह एक दर्दनाक स्थिति बन गई है।एक शरणार्थी की स्थिति में रहना अपने साथ सीमित जीवन के साथ-साथ एक पहचान का संकट लाता है।
हालांकि, एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायिका ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि शरणार्थी लड़कियां अपने सपनों को जीएं।
पश्तो भाषा की जानी मानी गायिका शकीला नाज ने शरणार्थी लड़कियों के लिए संगीत की कक्षाएं शुरू की हैं, जो हाल ही में तालिबान शासन के बाद अफगानिस्तान से भाग गई थीं।
नाज का कहना है कि संगीत के प्रति उनके प्यार को देखते हुए, उन्होंने इन युवा लड़कियों को संगीत और गायन सिखाने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, मुझे उन अफगान गायकों के लिए खेद है जो तालिबान के डर से अपने घरों को छोड़कर पाकिस्तान आ गए। मैंने शरणार्थी परिवारों के साथ मुलाकात के दौरान गायन के प्रति उनके प्यार की ललक को देखा और इन लड़कियों को संगीत सिखाने का फैसला किया।
नाज ने कहा कि तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं और पुरुषों के लिए संगीत की स्थिति अच्छी नहीं है।
तालिबान की अंतरिम सरकार पहले ही ज्ञात अफगान गायकों को मारने का दावा कर चुकी है और दूसरों को देश से भागने या छिपने के लिए मजबूर कर रही है।
उन्होंने कहा, अफगानिस्तान की सरकार ने पहले मुझे अपने सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, मिल्ली ड्रैनवे अवार्ड से सम्मानित करके बहुत सम्मान दिया। मैं अफगानिस्तान में सरकार और उसके लोगों से मिले प्यार और सम्मान को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा, मैं इस तथ्य को नहीं भूल सकती कि पाकिस्तानी और अफगान लोग एक हैं और उन्हें जरूरत की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। यही कारण है कि मैंने अफगान लड़कियों को पढ़ाने और युद्धग्रस्त देश में संगीत को संरक्षित करने के लिए अपनी भूमिका निभाने का फैसला किया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी