इराक में धूल भरी आंधी चलने से 5,000 से अधिक लोग अस्पताल में
इराक में धूल भरी आंधी चलने से 5,000 से अधिक लोग अस्पताल में
बगदाद:
देश के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के बाद पूरे इराक में 5,000 से अधिक लोगों को सांस की समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र के हवाले से शुक्रवार को एक बयान में कहा, पूरे इराक के अस्पतालों में सांस की समस्या से पीड़ित 5,000 से अधिक लोग मिले, जिनमें से 2,000 राजधानी बगदाद से हैं।
बयान में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़ सकती है, जबकि ज्यादातर लोग इलाज कराने के बाद अस्पतालों से चले गए हैं।
इराक के मौसम विज्ञानी सादिक अत्तिया ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि गुरुवार की आधी रात को पूर्वी सीरिया से आई धूल भरी आंधी अब दक्षिणी रेगिस्तान की ओर बढ़ रही है।
मौसम विज्ञानियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने समाधान के अभाव में नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन पर बढ़ते तूफान के प्रभाव की चेतावनी दी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां