त्रिपुरा: प्रदर्शन कर रहे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बिपलब देब समेत गिरफ्तार 17,331 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया रिहा

झड़प के दौरान 112 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, इनमें 18 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें राज्य के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

झड़प के दौरान 112 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, इनमें 18 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें राज्य के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
त्रिपुरा: प्रदर्शन कर रहे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बिपलब देब समेत गिरफ्तार 17,331 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया रिहा

मध्य में विजयी चिन्ह दिखाते त्रिपुरा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिपलब

अगरतला में सत्तारूढ़ माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या करने के मामले में प्रदर्शन कर रहे त्रिपुरा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिपलब देव समेत 17,331 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया है।

Advertisment

हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता विक्टर शुम ने दावा किया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किए गए 36,414 पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बाद में रिहा कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान 112 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, इनमें 18 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें राज्य के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

बीजेपी पार्टी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चंमोहन की पिछले साल धलाई जिले के दालापति गांव में सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हत्या कर दी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी।

ये भी पढ़ें, जम्मू-कश्मीर: प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव सहगोत्रा ने छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा की

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दावा किया है कि चंमोहन की हत्या एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने की थी, जो कि घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

Source : News Nation Bureau

Tripura BJP Biplab Deb
      
Advertisment