कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले लिया था। 2 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने तुगलक रोड थाने से उन्हें रिहा कर दिया। रिहा होते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ''ये मोदी जी का नया हिन्दुस्तान है।''
उन्होंने कहा कि, ''मैंने थाने में शिकायत पत्र देने की कोशिश की लेकिन पुलिसवालों ने कहा कि वो ये शिकायत नहीं ले सकते। अगर वो एक सांसद की शिकायत नहीं ले रहे हैं तो वो एक गरीब आदमी की शिकायत कहां सुनेंगे।''
राहुल गांधी OROP के लिए सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के सुसाइड के शोक में निकाली गई कैंडल यात्रा में भाग लेने जंतर मंतर पहुंचे थे।
इसी बीच दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुरक्षा कारणों से उन्हें अपने साथ हिरासत में लिया।
जरूर पढ़े- OROP आत्महत्या मामले पर सियायत गर्मायी, कांग्रेस और आप के नेता हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को एक कार में बैठा कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं तो यहां बैठा रहूंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी को बुधवार को दो बार पुलिस ने हिरासत में लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल काफी देर तक आर के पुरम थाने में रहना पड़ा और उन्हें भी छोड़ दिया गया।
वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर एक रिटायर्ड सैनिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उनके परिवारवाले और दोस्त जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
राहुल गांधी बुधवार को मृतक के परिवारजन से मिलने अस्पताल तो पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही अन्दर जाने से रोक लिया था।
Source : News Nation Bureau