मुंबई फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक की मौत, 2 घायल
मुंबई फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक की मौत, 2 घायल
मुंबई:
उपनगरीय घाटकोपर में सोमवार सुबह एक औद्योगिक क्षेत्र से गैस रिसाव की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम दो लोग घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने जानकारी दी।घटना सुबह करीब 8 बजे हुई जब उत्तर-पूर्वी मुंबई के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक फैक्ट्री के परिसर में मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड गैस का रिसाव हुआ।
वहां पहुंची मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 36 वर्षीय रामनिवास सरोद की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।
दो अन्य- 36 वर्षीय रुबिन सोलकर, 25 वर्षीय सर्वांश सोनवणे को बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव के कारणों, फैक्ट्री परिसर में उस समय कितने लोग मौजूद थे पता लगाया जा रहा है, साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय