CAA पर बन जाएगी बात! एक दिन...42 स्थान और बीजेपी के 42 बड़े नेता करेंगे ये काम

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है.

author-image
nitu pandey
New Update
CAA पर बन जाएगी बात! एक दिन...42 स्थान और बीजेपी के 42 बड़े नेता करेंगे ये काम

बीजेपी का झंड़ा( Photo Credit : फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी की है. एक ही दिन में 42 स्थानों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लॉन्च करेंगे.

Advertisment

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी दी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) पांच जनवरी को दिल्ली में अभियान की शुरुआत करेंगे.

और पढ़ें:कासिम सुलेमानी की मौत पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- ईरान ने कभी युद्ध नहीं जीता, लेकिन कभी वार्ता में नहीं हारा!

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी दिल्ली में रहेंगे. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर, केंद्रीय मंत्री वी सदानंद गौड़ा बंगलुरु, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजस्थान के जयपुर में संपर्क अभियान को लांच करेंगी.

इसे भी पढ़ें:पाकिस्तान में गुरद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़, भारत ने इमरान खान से ये कदम उठाने को कहा

इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद हरियाणा, थावर चंद गहलोत छत्तीसगढ़ के रायपुर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के हल्द्वानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के जमशेदपुर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुग्राम, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव लक्षद्वीप, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी के बुलंदशहर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे.

Source : IANS

caa contact campaign BJP
Advertisment