दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना रेल पुल पर परिचालन ठप

पुल को बंद करने के इस फैसले के बाद 27 पैसेंजर ट्रेने रद्द कर दी गई है जबकि सात ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

पुल को बंद करने के इस फैसले के बाद 27 पैसेंजर ट्रेने रद्द कर दी गई है जबकि सात ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना रेल पुल पर परिचालन ठप

दिल्ली में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए भारतीय रेल ने एहतियातन यमुना नदी पर बने रेल पुल को बंद कर दिया है। पुल को बंद करने के इस फैसले के बाद 27 पैसेंजर ट्रेने रद्द कर दी गई है जबकि सात ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

Advertisment

दरअसल हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यही कारण है कि सालों पुराने पुल को लेकर रेलवे कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता है।

यमुना नदी के आस-पास के क्षेत्रों के नजदीक निचले इलाके में रह रहे 1000 से ज्यादा परिवारों को रविवार सुबह तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़कर 205.46 मीटर हो गया है।

31 जुलाई तक नदी का जलस्तर 206.60 मीटर तक बढ़ने की संभावना है। हरियाणा ने शनिवार शाम छह बजे बैराज से छह लाख क्यूसेक पानी छोड़ा था।

हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में सामन्य तौर पर 72 घंटे लगते हैं। इसी बैराज से दिल्ली के लोगों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है।

और पढ़ेंः हथिनी कुंड बैराज खुलने से UP में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

बाढ़ और नियंत्रण विभाग अधिकारी ने कहा, 'प्रत्येक घंटे और पानी छोड़ा जाएगा, जिस वजह से यहां नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।'

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Loha Pul INDIAN RAILWAYS rail traffic old Yamuna bridge
Advertisment