ओडिशा के संबलपुर में 14 लाख रुपयों के साथ 8 गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा के नए नोट
नोटबंदी के बाद एक ओर जहां आम लोगों के लिए पैसे निकालना सबसे बड़ी मुश्किल साबित हो रहा है, वहीं हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं।
नई दिल्ली:
ओडिशा के संबलपुर में पुलिस ने आठ लोगों को 14,291,000 रुपयों के साथ पकड़ा है। हैरान की बात यह है कि इसमें 8,562,000 रुपये नए नोट वाले थे। पुलिस ने इन रुपयों के साथ हथियार भी बरामद किए हैं।
Odisha: Sambalpur Police arrests 8 persons with arms & seized Rs 14,291,000 out of which Rs 8,562,000 is in form of new currency pic.twitter.com/PyFfyg71r2
— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
नोटबंदी के बाद एक ओर जहां आम लोगों के लिए पैसे निकालना सबसे बड़ी मुश्किल साबित हो रहा है, वहीं हाल में ऐसे कई और मामले सामने आए हैं जो चौंकाते हैं। दो दिन पहले ही कर्नाटक के बैलूर में पुलिस ने 71 लाख रुपयों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सारे रुपये 2 हजार के नोट में थे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के बैलूर में 71 लाख रु नकद के साथ 3 गिरफ़्तार
पिछले हफ्ते बेंगलुरू में भी आयकर विभाग ने छापा मारकर 4.75 करोड़ रुपये के नोटों को बरामद किया था। साथ ही 5 करोड़ के सिक्के भी जब्त किए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा