ओडिशा में दो दिव्यांग आदिवासी लड़कियों से बलात्कार

महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ओडिशा में दो अलग अलग घटनाओं में सोमवार को दो लड़कियों से बलात्कार किया गया जिनमें से एक दिव्यांग आदिवासी लड़की है.

महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ओडिशा में दो अलग अलग घटनाओं में सोमवार को दो लड़कियों से बलात्कार किया गया जिनमें से एक दिव्यांग आदिवासी लड़की है.

author-image
nitu pandey
New Update
ओडिशा में दो दिव्यांग आदिवासी लड़कियों से बलात्कार

ओडिशा में दो दिव्यांग आदिवासी लड़कियों से बलात्कार( Photo Credit : प्रतिकात्मक)

महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ओडिशा में दो अलग अलग घटनाओं में सोमवार को दो लड़कियों से बलात्कार किया गया जिनमें से एक दिव्यांग आदिवासी लड़की है. पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बालासोर जिले के नीलागिरी में दिव्यांग आदिवासी लड़की से कथित रूप से उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया.

Advertisment

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने यह कुकृत्य किया. लड़की के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया. नीलागिरी पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मिनती बिस्वाल ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें:असम में लग सकता है BJP को बड़ा झटका, AGP उठा सकती है ये बड़ा कदम

एक अन्य घटना में पुरी जिले के देलांगा इलाके में एक लड़की से उसके पिता की पहचान वाले व्यक्ति ने बलात्कार किया. आरोपी ने कथित रूप से लड़की को अपने पिता की पेंशन लेने के लिए अपने घर बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाले घर में लड़की को एक मोबाइल मिल गया जिससे उसने अपनी मां को इस बारे में खबर कर दी.

और पढ़ें:पश्चिम बंगाल में CAA लागू करने के लिए केंद्र सरकार को मेरी लाश से गुजरना होगा : ममता बनर्जी

इसके बाद लड़की को उस घर से बचाया गया. इस मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू की गयी है. ओडिशा के ही कालाहांडी जिले में रविवार को एक 26 वर्षीय महिला से कथित रूप से उसके पति के सहकर्मियों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था. 

Source : Bhasha

Crime rape
      
Advertisment