VIDEO: ओडिशा के कोरापुट में नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट से पुलिस की गाड़ी को उड़ाया, 7 जवान शहीद
ओडिशा के कोरापुट जिला में एक बड़े नक्सली हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं। घटना सुनकी के पास घटी।
नई दिल्ली:
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक बड़े नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हो गए हैं। घटना सुनकी के पास घटी। नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट से पुलिस की गाड़ी को उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इससे पहले पांच जवानों के शहीद होने की खबर आई थी। धमाका इतना जोरदार था कि हाइवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटनास्थल जगदलपुर से करीब 120 किलोमीटर दूरी पर है।
ये पुलिसकर्मी ट्रेनिंग के लिए जगदलपुर से कटक जा रहे थे। सुनकी-सालूर हाइवे पर मोगरगुमा गांव के पास जब पुलिसकर्मियों की बस पहुंची तो माओवादियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया।
#BreakingNews ओडिशा में #Naxali ने लैंडमाइन ब्लास्ट से पुलिस की गाड़ी को उड़ाया, 5 जवान शहीद, 20 घायल pic.twitter.com/N2sVQW5ge7
— News State (@NewsStateHindi) February 1, 2017
5 Police personnel dead & almost 20 injured in a landmine blast near Sunki, Koraput district on Andhra-Odisha border
— ANI (@ANI_news) February 1, 2017
पुलिस का एक ट्रक 30 जवानों को लेकर जा रहा था। तभी मुंगरभूमि के पास एक जोरदार धमाका हुआ। अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच राज्य पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
इसे भी पढे़ंः बठिंडा विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5, हुआ था आईईडी का इस्तेमाल
इसे भी पढे़ंः उत्तर-पूर्व भारत के दो राज्य मणिपुर और असम में धमाके
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग