ओडिशा: रिसेप्शन गिफ्ट में मिला बम, खोलते ही दूल्हे और दादी की मौत

शादी पर मिलने वाली सौगात नए जीवन के लिए खास होती है पर ओडिशा के बोलानगिर में नवदंपति को रिसेप्शन में मिला यह गिफ्ट जानलेवा निकला।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
ओडिशा: रिसेप्शन गिफ्ट में मिला बम, खोलते ही दूल्हे और दादी की मौत

शादी पर मिलने वाली सौगात नए जीवन के लिए खास होती है पर ओडिशा के बोलानगीर में नवदंपति को रिसेप्शन में मिले इस गिफ्ट ने दूल्हे और उसकी दादी की जान ले ली।  

Advertisment

21 फरवरी को शादी के रिसेप्शन पर नवदंपति को अज्ञात व्यक्ति ने एक गिफ्ट दिया था। जिसे खोलने के दौरान भारी धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि उस गिफ्ट बॉक्स में बम रखा गया था।

जैसे ही गिफ्ट बॉक्स खोला गया, उसमें ब्लास्ट हो गया। इस घटना में दूल्हा और उसकी दादी की मौत हो गई। वहीं दुल्हन गंभीर रुप से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दादी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं घायल दुल्हा इलाज के दौरान अपनी जिंदगी की जंग हार गया। गंभीर रुप से घायल दुल्हन का इलाज बुरला के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

पटनागढ़ के एसडीपीओ शीशादेवा ने बताया, 'पुलिस ने सबूत जुटा लिए है और जांच चल रही है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिफ्ट देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के कोशिश की जा रही है।

दरअसल पांच दिन पहले 18 फरवरी को सौम्य शेखर की शादी रीमा साहू से हुई थी। शुक्रवार को दंपति अपने रिश्तेदारों के साथ रिसेप्शन के बाद समारोह में आए गिफ्ट्स खोलकर देख रहे थे। इस दौरान यह घटना घटी।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: ढोल बजते ही भांगड़ा करने लगे कनाडा के PM

Source : News Nation Bureau

Bhubaneswar Married Couple bomb
      
Advertisment