ओडिशा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए सेना, वायुसेना मांगी

बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने सेना और वायु सेना की मदद मांगी।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने सेना और वायु सेना की मदद मांगी।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
ओडिशा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए सेना, वायुसेना मांगी

फाइल फोटो (पीटीआई)

रायगड़ा और कालाहांडी के हिस्सों में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ओडिशा सरकार ने रविवार को सेना और वायु सेना की मदद मांगी और केंद्र सरकार से राहत व बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए चार हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Advertisment

अधिकारियों के साथ यहां एक आपात बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि लगातार बारिश होने से नागाबलि और कल्याणी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और रायगड़ा जिले में कल्याणसिंहपुर प्रखंड और कालाहांडी जिले के कई जगहों पर जल भराव हो गया है। 

राज्य सरकार ने फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने के लिए सेना और वायु सेना की मदद मांगी है। कल्याणसिंहपुर प्रखंड में वायु सेना के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जाएंगे, जहां लोग डूबे हुए घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। 

पूर्वोतर में बाढ़ः 17 लाख लोग प्रभावित, असम में 59 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जहां स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, वहीं ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अग्निशमन की इकाईयां बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए रवाना हुई हैं।

पटनायक ने ट्वीट किया, 'शीघ्र प्रतिक्रिया से हम रायगड़ा जिले मे नागाबलि ओर कल्याणी नदियों में आए बाढ़ से प्रभावित अधिकांश लोगों को बचाने में सक्षम रहे हैं।'

दो जिलों में लगातार बारिश होने के चलते आई बाढ़ से रेलवे ओवरब्रिज सहित कई पुल बह गए और इसके अलावा बाढ़ के कारण कई प्रमुख सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मुंबई, चेन्नई समेत भारत के 20 शहरों में 13 करोड़ लोगों के बेघर होने का ख़तरा: रिपोर्ट

HIGHLIGHTS

  • राज्य सरकार ने फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने के लिए सेना और वायु सेना की मदद मांगी है
  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि लगातार बारिश होने से नागाबलि और कल्याणी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है
  • रायगड़ा जिले में कल्याणसिंहपुर प्रखंड और कालाहांडी जिले के कई जगहों पर जल भराव हो गया है

Source : IANS

odisha central government flood Naveen Patnayak
      
Advertisment