स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई।

Advertisment

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और वह आज निर्धारित सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री की अचानक तबियत खराब होने का कारण पूछे जाने पर उनके अधिकारी ने कहा, 'उमस के कारण मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। अब वह पूरी तरह ठीक हैं और अपने घर पर हैं हालांकि, चिकित्सकों ने भी बताया कि अब वह ठीक हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं। वह यहां जयदेव भवन में पुलिस पदक समारोह में उपस्थित हुए।

महात्मा गांधी मार्ग में आयोजित राज्य स्तरीय परेड में तिरंगा फहराने के बाद भाषण देते वक्त वह स्पष्ट रूप से अस्वस्थ नजर आ रहे थे। भाषण के अंत में वह सुस्त हो गए थे, इसके बावजूद वह परेड स्थल पर रुके रहे और सलामी ली।

इसे भी पढ़ें : बंदूकें, पत्थरबाजी छोड़ें कश्मीरी, बच्चों के हाथों में बंदूकें नहीं कलम होनी चाहिए : महबूबा

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उड़िसा के मुख्यमंत्री की उमस के कारण तबियत बिगड़ी
  • मुख्यमंत्री के अधिकारियों ने उनके स्वस्थ होने की पुष्टि की

Source : IANS

independence-day ओडिशा नवीन पटनायक CM Naveen Patnaik odisha hindi news government Odisha
Advertisment