ओडिशा: जादू-टोने के संदेह में हत्या के 9 दोषियों को मृत्युदंड

ओडिशा के रायगाड़ा जिले में शुक्रवार को जादू-टोने के संदेह में 2016 में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने वाले नौ लोगों को यहां की एक अदालत ने मृत्युदंड सुनाया है।

ओडिशा के रायगाड़ा जिले में शुक्रवार को जादू-टोने के संदेह में 2016 में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने वाले नौ लोगों को यहां की एक अदालत ने मृत्युदंड सुनाया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
ओडिशा: जादू-टोने के संदेह में हत्या के 9 दोषियों को मृत्युदंड

प्रतीकात्मक फोटो

ओडिशा के रायगाड़ा जिले में शुक्रवार को जादू-टोने के संदेह में 2016 में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने वाले नौ लोगों को यहां की एक अदालत ने मृत्युदंड सुनाया है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) ने इस सजा की घोषणा की।

Advertisment

सितंबर 2016 में आदिवासी समुदाय की दो महिलाओं सहित तीन लोगों की रायगाड़ा के किटुंगा गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी हत्या कर दी और उसके बाद उन्हें जला दिया।

दोषियों में अजंता साबरा, बभुना साबरा, मालुका साबरा, पोदंतू साबरा, इरु साबरा, लकिया साबरा, देगुन साबरा, दासंता साबरा और दालसा साबरा शामिल हैं।

सहायक सरकारी अभियोजक कृष्ण चंद्र सेनापति ने कहा, 'हत्या के इस मामले में एडीजे सुभेंदु कुमार पति ने सभी नौ दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है।'

और पढ़ेंः विधान परिषद चुनाव के लिए राबड़ी ने भरा पर्चा, कहा जीतेंगे आरजेडी के सभी उम्मीदवार

Source : IANS

News in Hindi odisha Conspiracy death penalty Odisha crime
      
Advertisment