ओडिशा: तेंदुए की खाल जब्त, 2 गिरफ्तार

ओडिशा: तेंदुए की खाल जब्त, 2 गिरफ्तार

ओडिशा: तेंदुए की खाल जब्त, 2 गिरफ्तार

author-image
IANS
New Update
Odiha police

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

ओडिशा पुलिस ने बौध जिले में एक तेंदुए की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने वन अधिकारियों की मदद से बौध वन संभाग में कल छापेमारी की थी और दो वन्य जीवन अपराधियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त की।

दोनों आरोपियों की पहचान बौध जिले के अबनिकांत कहानरा और साकीनाथ कहानरा के रूप में हुई है। एसटीएफ ने कहा कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बौध वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

एसटीएफ ने दो नवंबर को मयूरभंज जिले में एक तेंदुए की खाल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

पिछले एक साल के दौरान टास्क फोर्स ने 20 तेंदुए की खाल, 10 हाथी दांत, दो हिरण की खाल, छह जीवित पैंगोलिन और 15 किलो पैंगोलिन स्केल (शल्क) जब्त कर 40 वन्यजीव अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment