आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा, डोकलाम पर चिंता करने की कोई बात नहीं
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डोकलाम के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति काफी अच्छी है।
नई दिल्ली:
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि डोकलाम के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति काफी अच्छी है।
सेना प्रमुख ने कहा है कि इससे परेशान होने का कोई कारण नहीं है। दरअसल कुछ दिनों पहले चीन की तरफ से डोकलाम के पास रक्षा बुनियादी ढांचा विकास करने की रिपोर्ट आई थी।
पिछले महीने भी बिपिन रावत ने कहा था कि डोकलाम में चीनी सैनिक मौजूद है लेकिन उनकी संख्या बेहद कम है और यह कोई गंभीर बात नहीं है।
इससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के द्वारा तेजी से किए जा रहे भूभाग विस्तार पर चिंता जताई है।
सुनील लांबा ने कहा, 'वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार से पीएलए की बार-बार घुसपैठ और हालिया डोकलाम विवाद चीन के बढ़ते दबदबे का संकेत है क्योंकि वह आर्थिक और सैन्य रूप से तरक्की कर रहा है। डोकलाम में तनातनी सिलीगुड़ी कोरिडोर में अतिसंवेदनशीलता को दिखाता है।'
पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने चीनी सेना के फिर से डोकलाम के नजदीक पहुंचने के रिपोर्टों को खारिज कर दिया था और कहा गया था कि वहां पहले जैसी स्थिति है।
इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि चीनी सेना द्वारा डोकलाम क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास अस्थाई है।
डोकलाम में पिछले साल 16 जून से 73 दिनों तक भारतीय और चीनी सैनिक आमने सामने थे। यह गतिरोध तब शुरू हुआ था जब भारतीय पक्ष ने चीनी सेना द्वारा विवादित डोकलाम त्रिसंगम पर किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया था। डोकलाम में चला यह गतिरोध 28 अगस्त 2017 को खत्म हुआ था।
और पढ़ें: J&k: LOC के 300 मीटर करीब आया पाक सेना का हेलीकॉप्टर, आर्मी अलर्ट
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी