उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 88 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 88 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 88 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

author-image
IANS
New Update
North Delhi

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिवाली से पहले सफाई कर्मचरियों को बड़ी राहत देते हुए कुल 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण के पत्र दे दिए हैं। लंबे समय से सफाई कर्मचारी लगातार इस बात की मांग कर रहे थे।

Advertisment

इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने इस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि, निगम सफाई कर्मचारियों को किए वादों को पूरा कर रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जब तक कि सभी बचे हुए सफाई कर्मचारी नियमित नहीं हो जाते।

उन्होंने निगमायुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने के कार्य में प्रयासों की सराहना भी की।

स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा कि, सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी हैं और इनसे ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है।

उन्होंने बताया कि, 13 अक्टूबर को 21 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र जारी कर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दि गई थी और इस क्रम में आज 88 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र जारी किए गए हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment