विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि डोकलाम में जिस जगह पर विवाद हुआ था उस इलाके में यथा स्थिति बरकरार है।
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत और चीन की सेना के बीच भूटान के डोकलाम इलाके में हुए गतिरोध का कारण वहां पर चीनी सेना सड़क निर्माण कर रही थी। जो दोनों देशों के बीच हुए करार का उल्लंघन था।
उन्होंने सदन में कहा, '28 अगस्त, 2017 को डोकलाम में भारतीय और चीनी सेना के पीछे हटने के बाद से उस इलाके ये उसके आसपास किसी तरह की नई गतिविधि नहीं हुई है। वहां पर यथा स्थिति बरकरार है।'
एक दूसरे सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत अरुणाचल राज्य के 90,000 वर्ग किलोमीटर के इलाके रपर चीन अपपना दावा करता है। लेकिन ये भारत का अभिन्न अंग है और उसे कोई अलग नहीं कर सकता है।
और पढ़ें: BJP से बढ़ा मनमुटाव, NDA से अलग हो सकती है TDP
उन्होंने एक और सवाल के जवाब में कहा कि भूटान और चीन के बीच सीमा पर चर्चा उन दोनों देशों के बीच का मसला है।
उन्होंने कहा, 'किसी देश के साथ भारत के संबंध तीसरे देश पर निर्भर नहीं करते हैं वो स्वतंत्र हैं।'
भूटान के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हैं।
और पढ़ें: यूपी उपचुनाव नतीजों पर बोले योगी- सबक लेंगे और 2019 जीतेंगे
Source : News Nation Bureau