सपा की ऱजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे नीतीश

केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा कि छठ पूजा के कारण वहां नहीं जा पाएंगे।

केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा कि छठ पूजा के कारण वहां नहीं जा पाएंगे।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
सपा की ऱजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे नीतीश

फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी के स्थापना समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि जदयू के अन्य नेताओं के समारोह में शामिल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सपा का रजत जयंती समारोह पांच नवंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

Advertisment

समारोह में शामिल होने को लेकर सपा के आमंत्रण पर नीतीश कुमार, शरद यादव और केसी त्यागी ने मंगलवार को नई दिल्ली में विस्तार से चर्चा की। केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार छठ पूजा के कारण लखनऊ नहीं जा पाएंगे।

बैठक के दौरान ही राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह से भी बात की गई। इस दौरान अजित सिंह ने कहा कि जो भी फैसला करें सोच-समझ कर करें। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में फैसले की घोषणा एक-दो दिन में करने पर सहमति बनी। बैठक में इस पर एक राय रही कि जदयू समाजवादी एकता का पक्षधर है। वह संपूर्ण एकता का हिस्सा बनना चाहता है।

सपा के 25वें स्थापना समारोह में भाग लेने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जदयू और राजद के नेताओ को समारोह में आने का न्योता दिया था। हालांकि मुलायम सिंह की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Source : News Nation Bureau

SP Bihar Nitish Kumar up-election
Advertisment