CM नीतीश कुमार ने लिया बदला, बिहार कैबिनेट में BJP को नहीं मिली कोई जगह

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के कई विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (रविवार) मंत्रिमंडल का विस्तार किया.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
CM नीतीश कुमार ने लिया बदला, बिहार कैबिनेट में BJP को नहीं मिली कोई जगह

बिहार में नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से रविवार को कुल आठ नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. पूर्व मंत्री अशोक चौधरी और जद (यू) के नीरज कुमार को भी नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन ने जद (यू) कोटे से आठ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें पांच विधायक और तीन विधान परिषद के सदस्य हैं. शपथ पाने वाले नए मंत्रियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक या विधानपार्षद शामिल नहीं हैं. 

Advertisment

और पढ़ें: बिहार में कांग्रेस JDU को साधने की कर रही कोशिश! सदानंद सिंह ने नीतीश की तारीफ में बांधे पुल

जद (यू) की ओर से श्याम रजक, बीमा भारती, अशोक चौधरी, रामसेवक सिंह को फिर से नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जबकि संजय झा, नरेंद्र नारायण यादव, लक्ष्मेश्वर राय और नीरज कुमार पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. 

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार भी मौजूद थे. मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल अशोक चौधरी, संजय झा और नीरज कुमार जहां विधान पार्षद हैं, वहीं शेष विधानसभा के सदस्य हैं. 

इस लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद RJD ने बदला अपना मिजाज, इफ्तार पार्टी के लिए राबड़ी देवी ने BJP को भेजा निमंत्रण

लोकसभा चुनाव में नीतीश सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से, जबकि आपदा व लघु सिंचाई मंत्री दिनेश चन्द्र यादव मधेपुरा से और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से जीत हासिल कर लोकसभा पहुंच गए हैं. 

इससे पहले, कथित सृजन घोटाले में नाम आने के कारण मंजू वर्मा को समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

Source : News Nation Bureau

JDU BJP Nitish Kumar Bihar ljp bihar cabinet
      
Advertisment