राजग छोड़कर पछता रहे हैं नीतीश, अब हो गए हैं अकेले: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने शासन और विकास के चेहरे को पहले ही खो चुके हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने शासन और विकास के चेहरे को पहले ही खो चुके हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
राजग छोड़कर पछता रहे हैं नीतीश, अब हो गए हैं अकेले: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़कर पछता रहे हैं।

Advertisment

सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपने कदम पर पछता रहे हैं, क्योंकि वह अब अकेले हैं और लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ बिहार सरकार को चलाने को लेकर भारी दबाव में हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर रही है नीतीश सरकार: सुशील मोदी

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'वर्ष 2013 में भाजपा ने उन्हें किनारे नहीं किया। अपनी ऊंची महत्वाकांक्षा की वजह से नीतीश कुमार ही निकल गए। लेकिन, अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को हकीकत में बदलने के लिए राजग छोड़ने का फैसला लेने वाले नीतीश कुमार को यह महसूस हुआ कि शीर्ष पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। क्योंकि, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और 2019 के बाद भी बने रहेंगे। अब नीतीश कुमार को अफसोस हो रहा है।'

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने शासन और विकास के चेहरे को पहले ही खो चुके हैं। उन्होंने कहा, 'जब वह भाजपा के साथ गठबंधन करके बिहार के मुख्यमंत्री थे और जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे तो नीतीश कुमार अपने शासन और विकास के लिए जाने जाते थे, अब ऐसा कुछ नहीं है।'

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के निकट भविष्य में राजग में लौटने से जुड़े सवाल को महत्व नहीं दिया। गिरिराज सिंह बिहार के नवादा जिले से लोकसभा के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें: कथित सीडी मामले में 26 दिसम्बर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से होगी पूछताछ

Source : IANS

Giriraj Singh Nitish Kumar
      
Advertisment