निर्भया की मां ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा-उनकी मदद से ही पायलट बना बेटा

साल 2012 में दिल्ली और पूरे देश को दहला देने वाली निर्भया गैंगरेप घटना को कौई नहीं भूला। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। कई सालों बाद अब इस परिबार के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

साल 2012 में दिल्ली और पूरे देश को दहला देने वाली निर्भया गैंगरेप घटना को कौई नहीं भूला। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। कई सालों बाद अब इस परिबार के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
निर्भया की मां ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा-उनकी मदद से ही पायलट बना बेटा

साल 2012 में दिल्ली और पूरे देश को दहला देने वाली निर्भया गैंगरेप घटना को कौई नहीं भूला। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। कई सालों बाद अब इस परिबार के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही निर्भया का भाई सुनील ( परिवर्तित नाम) आसमान की उड़ान भरेगा।

Advertisment

वह पायलट बनने वाला है। निर्भया की मां ने कहा, ' सुनील ( परिवर्तित नाम) के यहां तक पहुंचने में सबसे बड़ा हाथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का है।' निर्भया की मां ने उसके लिए राहुल को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने बताया, 'उस केस के बाद हम पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा था. लगता था कि जैसे जिंदगी खत्म हो गई. लेकिन, अमन अपने लक्ष्य से भटका नहीं। इतने मुश्किल वक्त में भी खुद को कंट्रोल में रखा और 12वीं की पढ़ाई जारी रखी।' निर्भया की मां ने बताया कि अमन की पढ़ाई खत्म हो गई है। अब गुरुग्राम में उसकी ट्रेनिंग चल रही है. जल्द ही अमन प्लेन उड़ाएगा।

एक अंग्रेजी अखबार 'मेलटूडे'  को दिए गए इंटरव्यू में निर्भया की मां ने ये बातें कही।

निर्भया की मां ने बताया, 'राहुल गांधी ने मेरे बेटे अमन (बदला हुआ नाम) के कॉलेज की पूरी पढ़ाई स्पॉन्सर की। राहुल समय-समय पर फोन कर बेटे को मोटिवेट भी करते थे।'

निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। इस घिनौनी हरकत के बाद पूरा देश सड़कों पर आ गया था। इस गैंगरेप ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर इनपर गैंगरेप और हत्या का मामला चलाया गया।

क्या है निर्भया कांड?
16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस में पांच बालिग और एक नाबालिग ने 23 साल की निर्भया के साथ बलात्कार किया था। निर्भया पैरामेडिकल की छात्रा थी। 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

Source : News Nation Bureau

rahul gandhi Nirbhaya
      
Advertisment