'मोदी है तो मुमकिन है', केवल नारा नहीं, जमीनी सच्चाई है : रेखा शर्मा
Heavy Rain Alert: तन जलाने वाली गर्मी से कब मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
महागठबंधन में सीएम चेहरे पर विवाद नहीं, तेजस्वी यादव एकमात्र विकल्प : मुकेश सहनी
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ बांग्लादेश की तरह हो रहा व्यवहार : अग्निमित्रा पॉल
मोदी सरकार में बदली राजनीति की दिशा, आतंकवाद को करारा जवाब : गोविंद ठाकुर
UP News: अहमदाबाद विमान हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- बेहद हृदयविदारक घटना
Plane Crash: साउथ अफ्रीका के सबसे विवादित कप्तान की प्लेन क्रैश में हुई थी मौत, जिसे माना जाता है एक रहस्य
क्रेन पर लटकी लड़की कर रही हवा में डांस, देख लोगों को नहीं यकीन!
पूर्व CM विजय रूपाणी का प्लेन क्रैश में निधन, अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे

दिल्लीः नाइजीरियन की क्रूर पिटाई, सामने आया वीडियो, आरोपी गिरफ्त से बाहर

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक नाइजीरियन युवक की खम्भे में बांधकर पिटाई की गई।

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक नाइजीरियन युवक की खम्भे में बांधकर पिटाई की गई।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दिल्लीः नाइजीरियन की क्रूर पिटाई, सामने आया वीडियो, आरोपी गिरफ्त से बाहर

मालवीय नगर में नाइजीरियन युवक के साथ मारपीट (वीडियो ग्रैप)

दिल्ली में एक बार फिर विदेशी नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का है, जहां एक नाइजीरियाई युवक की खम्भे में बांधकर पिटाई की गई।

Advertisment

खम्भे में बांधकर पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। पिटाई करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि नाइजीरियाई युवक घर में चोरी कर भाग रहा था। वह नशे की हालत में था। इस इलाके में नाइजीरियाई लोग काफी संख्या में रहते हैं।

भीड़ ने युवक को जमकर पीटा। इस दौरान वह रहम की गुहार लगाता रहा।

लेकिन भीड़ में मौजूद किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। चोरी के आरोप में युवक पर हुए क्रूर हमले के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

हमलावरों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को तड़के सुबह एक घर के बाहर कथित तौर पर उसे चोरी के आरोप में पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उसे जमकर पीटा गया था। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे युवक को खम्भे में बांधकर क्रूर तरीके से पिटाई की जा रही है। पिटाई के वक्त युवक अर्ध-नग्न अवस्था में दिख रहा है।

इससे पहले भी कई बार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अफ्रीकी नागरिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। कई बार मालवीय नगर इलाके में ही अफ्रीकी नागरिक के साथ मारपीट का मामला सामने आता रहा है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियाई युवक की खम्भे में बांधकर हुई पिटाई
  • चोरी के आरोप में भीड़ ने खम्भे में बांधकर पीटा, रहम की लगाता रहा गुहार

Source : News Nation Bureau

Malviya Nagar delhi Nigerian
      
Advertisment