नगरोटा और साम्बा में हुए आतंकी हमलों की जांच करेगा एनआईए

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और साम्बा में हुए आतंकी हमलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सकती है। इन हमलों में सेना के सात जवान शहीद हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और साम्बा में हुए आतंकी हमलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सकती है। इन हमलों में सेना के सात जवान शहीद हो गए थे।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
नगरोटा और साम्बा में हुए आतंकी हमलों की जांच करेगा एनआईए

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और साम्बा में हुए आतंकी हमलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सकती है। इन हमलों में सेना के सात जवान शहीद हो गए थे।

Advertisment

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हम नगरोटा और साम्बा में हुए दो आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपने के बारे में विचार कर रहे हैं।'

इन आतंकी हमले में दो मेजर रैंक के अधिकारियों सहित सात सैन्यकर्मी शहीद हुए थे। इसके अलावा इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जिसमें बीएसएफ के एक डीआईजी भी शामिल हैं।

29 नवंबर को दो अलग अलग मुठभेड़ों में छह हथियारबंद आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

अधिकारियों का कहना है कि कि नगरोटा और साम्बा में सेना और बबीएसएफ के पोस्ट पर हमला करने वाले आतंकवादी हाल ही में घुसपैठ करने वाले समूह का हिस्सा थे।

Source : News Nation Bureau

NIA Nagrota terror attack
Advertisment