बिहार: अररिया में लड़की को बिना कपड़ों के घुमाने पर NHRC ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
गौरतलब है कि अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में एक बात का बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुंडाया गया, उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया गया।
नई दिल्ली:
बिहार के अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर बिना कपड़ों के घुमाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने खुद संज्ञान लेकर बिहार सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी कर इस घटना की पूरी जानकारी मांगी है।
गौरतलब है कि अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में एक बात का बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुंडाया गया, उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने सभी आरोपियों पर तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की एक सहेली की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। सहेली के पति को किसी तरह पता चल गया कि उसकी पत्नी ने किसी कारणवश विवाह से पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
इस घटना की सत्यता जांचने के लिए उसने पत्नी की सहेली को फोन किया। उसने इसकी पुष्टि कर दी। दो दिन पूर्व जब पीड़िता की सहेली का पति अपने ससुराल आया तो उसने इस बात की चर्चा अपने ससुरालियों से की। वे लोग आक्रोशित हो गए और उस घटना की पुष्टि करने वाली लड़की से बदला लेने की ठान ली।
अररिया महिला थाना की प्रभारी मीरा कुमारी ने बताया था कि सच बताने वाली लड़की से बदला लेने के लिए उसके सहेली के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को अपने घर बुलवाया और उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवा दिया और उसे निर्वस्त्र कर दिया।
और पढ़ें: फिर शर्मसार हुआ बिहार, भोजपुर के बाद अररिया में नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाकर निर्वस्त्र घुमाया
लड़की किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग जुट गए। लोग जुटे, तब उसकी जान बची। मीरा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस़ क़े सिंघल ने इस घटना पर कहा था कि पीड़िता का बयान दर्ज किया किया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा ली गई है। अररिया पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें: नाबालिग से गैंगरेप, हत्या मामले में सौतेली मां समेत 5 गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम युवक की हत्या के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में बिहिया के थाना प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा