NN Exclusive: दुनिया के खातिर नहीं बदल सकती अपने जीने का अंदाज : राधे मां
राधे मां ने न्यूज नेशन से खास बातचीत के दौरान अपने लगे आरोपों से इंकार किया है। खुद को देवी बताने वाली राधे मां कई बार सवालों के घेरे में आई हैं।
नई दिल्ली:
राधे मां ने न्यूज नेशन से खास बातचीत के दौरान अपने लगे आरोपों से इंकार किया है। खुद को देवी बताने वाली राधे मां कई बार सवालों के घेरे में आई हैं।
राधे मां अपने भक्तों के लिए गाना गाने को लेकर, अपने भक्तों को आई लव यू कहने को लेकर और अपने भक्तों को नचाते हुए आर्शीवाद देने को लेकर पहले भी चर्चा में रही है।
इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राधे मां ने अपनी जिंदगी से जुड़ीं कई अनुसनी बातें बताईं। उनका कहना है वो कोई अवतार नही हैं, बस ईश्नर की उन पर कृपा है।
राधे मां ने कहा कि वो किसी ईश्वर का अवतार नहीं बल्कि उनकी दूत है।
राधे मां ने बताया कि उनका मनपसंद गाना 'तुमको मेरे दिल ने पुकारा है......', उन्होंने खुद गाना गाकर सुनाया है।
राधे मां ने कहा कि वो भगवान से एक बेटी की तरह जिद करके अपने भक्तों के लिए आशीर्वाद मांगती हैं।
राधे मां ने कहा, 'मैं फकीर हूं लेकिन दुनिया के खातिर अपने जीने का अंदाज नहीं बदल सकती।'
उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा लोगों का भला करने का सोचा है।
राधे मां ने कहा, 'मेरे ऊपर जो आरोप लगे थे उससे मैं आहत थी। मैं लोगो को सच्चाई बताने के लिए सामने आई हूं।'
राधे मां का कहना है कि 17 साल की उम्र में उनकी शादी हुई थी और 4 साल बाद उनके पति दो बच्चों और उन्हें छोड़कर विदेश चल गए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां