रेलवे का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी नई राजधानी एक्सप्रेस, 7 खास बातें

दिवाली पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने 16 अक्टूबर, 2017 से दिल्ली-मुंबई रूट पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशेष राजधानी शुरु की है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
रेलवे का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली-मुंबई के बीच चलेगी नई राजधानी एक्सप्रेस, 7 खास बातें

राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

दिवाली पर रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्रालय ने 16 अक्टूबर, 2017 से दिल्ली-मुंबई रूट पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशेष राजधानी शुरु की है।

Advertisment

नई ट्रेन की खासियत है कि वर्तमान मुंबई राजधानी के मुकाबले यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी और किराया भी थोड़ा कम लगेगा।

नई राजधानी की क्या है खासियत

1. रेलवे 16 अक्टूबर, 2017 से दिल्ली-मुंबई के बीच नई स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस चलाएगा। रेलवे पहले ही दिल्ली-मुंबई के बीच दो राजधानी और 30 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को संचालन कर रही है।

2. नई राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा समय में वर्तमान लगभग 15 घंटे 50 मिनट की तुलना में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा, जिससे यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी।

3. बेहतर गतिवृद्धि, धीमी गति और हाईस्पीड के लिए दो लोकोमोटिव द्वारा इस रेलगाड़ी को खींचा जाएगा। इस रेलगाड़ी की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी।

4. नई राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली और मुंबई के बीच केवल कोटा, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर रूकेगी।

5. राजधानी के सेकेंड एसी और थर्ड एसी का किराया वर्तमान मुंबई राजधानी की इन श्रेणियों के किराये के मुकाबले लगभग 19 प्रतिशत सस्ता होगा।

और पढ़ें: जांच रिपोर्ट ने एलफिंस्टन भगदड़ के लिये बारिश और अफवाह को माना दोषी

6. नई ट्रेन में परिवर्तनशील किराया प्रणाली (फ्लेक्सी फेयर) लागू नहीं होगा। रेल मंत्रालय ने पिछले साल फ्लेक्सी किराया टिकट मूल्य प्रणाली लागू किया था। मात्र एक साल में रेलवे ने इसके तहत 540 करोड़ रुपये की कमाई की है।

7. स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट एसी वातानुकूलित कोच, 2 सेकेंड एसी और 12 थर्ड एसी और 1 पैन्ट्री कार होगा।

और पढ़ें: फ्लेक्सी फेयर में रेलवे कर सकता है कटौती, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दिये संकेत

Source : News Nation Bureau

Rajdhani Express delhi mumbai Indian Railway Flexi Fare
      
Advertisment