logo-image

2020 दुबई विश्व एक्सपो के चीनी भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित

2020 दुबई विश्व एक्सपो के चीनी भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित

Updated on: 03 Oct 2021, 12:10 AM

बीजिंग:

2020 दुबई विश्व एक्सपो 1 अक्तूबर को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में औपचारिक तौर पर उद्घाटित हुआ। चीन का प्रकाश शीर्षक चीनी मंडप का शुभारंभ समारोह भी उसी दिन आयोजित हुआ, तब से चीनी भवन ने औपचारिक तौर पर दर्शकों का स्वागत शुरू किया।

दुबई विश्व एक्सपो के लिए चीन सरकार के जनरल प्रतिनिधि, चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ के उपाध्यक्ष चांग शनफ ने शुभारंभ रस्म में कहा कि चीनी भवन की थीम मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय की स्थापना- नवाचार और मौका है, जहां सामूहिक तौर पर चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। चीनी मंडप में पहली बार छांग-अ 5, पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली, भविष्य की अवधारणा वाले वाहनों और बुद्धिमान रोबोटों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन ब्यूरो के महासचिव दिमित्री कोकेनचेस ने शुभारंभ रस्म में भाषण देते हुए कहा कि इस विश्व एक्सपो में चीन की भागीदारी और चीन की उपलब्धियों का व्यापक प्रदर्शन चीन और दुनिया के बीच नए संबंध स्थापित करेगा, और सभी मानव जाति के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

बता दें कि चीनी मंडल का क्षेत्रफल 4636 वर्गमीटर है, जो मौजूदा विश्व एक्सपो में सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले विदेशी मंडपों में से एक है। चीनी पैवेलियन को समान स्वप्न, समान अर्थ, समान गृह और समान भविष्य चार प्रदर्शनी क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जहां सूचना प्रौद्योगिकी, आधुनिक परिवहन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्मार्ट जीवन और अंतरिक्ष अन्वेषण में चीन की विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है।

छह महीने तक चलने वाले इस विश्व एक्सपो के दौरान चीनी मंडप चीनी राष्ट्रीय पैवेलियन दिवस, चीनी वसंतोत्सव सांस्कृतिक समारोह, युवा डिजाइन नवाचार अभ्यास आदान-प्रदान और प्रदर्शन, पांडा प्रदर्शनी के अलावा, देश में 26 प्रांतों, स्वायत्त प्रदेशों, शहरों और 40 कंपनियों व संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, आर्थिक व्यापारिक मंच, सांस्कृतिक प्रदर्शन समेत करीब सौ गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, चीनी पैवेलियन ने ऑनलाइन चीनी पैवेलियन भी स्थापित किया, जिसके माध्यम से दर्शक ऑनलाइन तरीके से चीनी पैवेलियन की यात्रा कर सकते हैं।

बता दें कि पूर्व योजनानुसार दुबई विश्व एक्सपो 20 अक्तूबर 2020 से 10 अप्रैल 2021 तक आयोजित होना था, लेकिन महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। यह अब 1 अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित होगा। लेकिन उसका नाम फिर भी 2020 दुबई विश्व एक्सपो रखा गया है। कुल 192 देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की, अनुमान है कि 2.5 करोड़ दर्शक इसे देखने आएंगे।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.