चीन दुनिया में विभिन्न समस्याओं का कारण नहीं, बल्कि समाधान है: छिंग कांग
चीन दुनिया में विभिन्न समस्याओं का कारण नहीं, बल्कि समाधान है: छिंग कांग
बीजिंग:
अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छिंग कांग ने 18 नवंबर को ब्रुकिंग्स संस्थान की परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो आदान-प्रदान किया और भाषण भी दिया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि चीन दुनिया में विभिन्न समस्याओं का कारण नहीं, बल्कि समाधान है।छिंग कांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चीन के विकास के अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था पर प्रभाव को लेकर ज्यादा ध्यान दे रहा है। अमेरिका ने बार-बार कहा है कि उसकी चीन के प्रति नीतियों का उद्देश्य नियम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखना और यातायात नियम सुनिश्चित करना है। लेकिन नियम क्या हैं? और इन्हें किसने बनाया? ट्रैफिक पुलिस कौन है? अमेरिका ने कभी यह स्पष्ट नहीं किया।
उन्होंने यह भी कहा कि 50 साल पहले संयुक्त राष्ट्र में चीन लोक गणराज्य की कानूनी सीट बहाल की गई थी। पिछली आधी सदी में, चीन नियमों का पालन करता है, प्रतिबद्धताओं का पालन करता है, कार्यान्वयन पर ध्यान देता है, और बहादुरी से जिम्मेदारी लेता है, और हमेशा विश्व शांति के निर्माता, वैश्विक विकास के योगदानकर्ता, अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के रक्षक और सार्वजनिक उत्पाद के प्रदाता के रूप में काम करता है। तथ्यों ने साबित किया है कि चीन के संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के 50 सालों में चीन की आशा हमेशा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से मान्यता और स्वीकार्यता हासिल करना, और अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में एकीकृत होकर योगदान देना है।
छिंग कांग ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों को अभूतपूर्व गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। कुछ लोग मानते हैं कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली में चीन और अमेरिका दो बेमेल ऑपरेटिंग सिस्टम हैं। इस बारे में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सामान्य चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि चीन और अमेरिका को टकराव से बचना चाहिए, और दुनिया को अब और विभाजित नहीं किया जा सकता है। छिंग कांग ने आग्रह किया कि हमें इस संभावना का एक साथ विरोध करना चाहिए, और चीन, अमेरिका व दुनिया के बीच एक उज्जवल मार्ग को प्रशस्त करने के लिए दूरदर्शिता, ²ढ़ संकल्प और कार्रवाई दिखानी चाहिए। साथ ही मूल इरादे को न भूलें, जिम्मेदारी को ध्यान में रखें, सिद्धांतों का पालन करें और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करें।
छिंग कांग ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि एक चीन सिद्धांत न केवल चीन-अमेरिका संबंधों का राजनीतिक आधार है, बल्कि व्यापक रूप से स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय संबंधों का मानदंड और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सार्वभौमिक सहमति भी है। यह वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के नंबर 2758 प्रस्ताव को विकृत करने और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में एक चीन सिद्धांत को चुनौती देने का कोई भी प्रयास थाइवान मुद्दे की वर्तमान स्थिति को बदलना और अंतर्राष्ट्रीय नियमों व अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना ही है, जो जरूर असफल होगा।
( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी