शनचो-12 के अंतरिक्ष यात्री पेइचिंग पहुंचे

शनचो-12 के अंतरिक्ष यात्री पेइचिंग पहुंचे

शनचो-12 के अंतरिक्ष यात्री पेइचिंग पहुंचे

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के मुताबिक, चीनी अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशेंग, ल्यू बोमिंग और थांग होंगबो 17 सितंबर को विशेष विमान के जरिये पेइचिंग वापस लौटे, जिन्होंने मानवयुक्त अंतरिक्षयान शनचो-12 का उड़ान मिशन पूरा किया और मातृभूमि में वापस लौटे। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के प्रमुख कमांडर व अंतरिक्ष स्टेशन चरण के समानव मिशन के मुख्य कमांड के प्रमुख कमांडर ली शांगफू और संबंधित अधिकारी हवाई अड्डे में इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों से मिले। बाद में इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का चिकित्सा अलगाव और व्यापक चिकित्सा परीक्षा व स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा।

Advertisment

17 सितंबर की रात साढ़े 8 बजे शनचो-12 के अंतरिक्ष यात्री समूह के तीन सदस्य विशेष विमान के जरिये पेइचिंग पहुंचे। क्योंकि तीनों अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहे, इसलिए अंतरिक्ष में भारहीन वातावरण से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिला होगा, हड्डियां ढीली हुई होंगी, और गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति के कारण हृदय प्रणाली अधिक थकी होगी। इसलिए, शनचो 12 अंतरिक्ष यात्रियों को उतरने के बाद, जमीन के गुरुत्वाकर्षण के वातावरण के अनुकूल होने के लिए केबिन में लंबा समय बिताने की जरूरत है, और फिर वे कर्मचारियों की सहायता से केबिन से बाहर निकलेंगे, और केबिन से बाहर निकलने के बाद सभी गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए सीट हासिल करते हैं। ताकि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा की जा सके। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के परिजनों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

बताया जाता है कि पेइचिंग पहुंचने के बाद उक्त अंतरिक्ष यात्रियों का चिकित्सा अलगाव लगाया जाएगा। चिकित्सा अलगाव के दौरान व्यापक चिकित्सा परीक्षा व स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment