अंतरिक्ष में फिटनेस पर ध्यान देते नजर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में फिटनेस पर ध्यान देते नजर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष में फिटनेस पर ध्यान देते नजर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

हाल ही में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत से नेटिजनों की प्रशंसा मिली है, जिसमें चीन के शनचो नंबर-13 के अंतरिक्ष यात्री थाई छी कर रहे हैं। लोगों ने इसे सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने वाला थाई छी करार दिया।

Advertisment

गौरतलब है कि अंतरिक्ष में थाई छी करना शनचो नंबर-9 मिशन से शुरू हुआ है। वह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के लिये एक परंपरागत खेल तरीका बन गया है। वर्ष 2012 के 26 जून को शनचो नंबर-9 मिशन के दौरान चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने थ्येनकूंग नंबर-1 अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहली बार अंतरिक्ष में विश्व के सामने चीनी मार्शल आर्ट: थाई छी दिखाया।

सूत्रों के अनुसार अंतरिक्ष में भारहीनता की स्थिति में, अंतरिक्ष यात्रियों को ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा होता है। थाई छी हड्डियों और मांसपेशियों के तंतुओं को प्रभावी ढंग से उत्तेजित कर सकता है, और ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को प्रभावी ढंग से रोक सकता है। इसके अलावा, थाई छी करना अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान्य चाल, शरीर संतुलन, मुद्रा नियंत्रण, मनोवैज्ञानिक समायोजन और प्रतिरक्षा में वृद्धि को बहाल करने के लिये भी लाभदायक है।

उनके अलावा हाथ से चलने वाली साइकिल, फैंसी रैली, अंतरिक्ष टेबल टेनिस, ट्रेडमिल पर पानी की थैली पकड़ने का विशेष अभ्यास जैसे खेल भी अंतरिक्ष यात्रियों के पसंदीदा तरीके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment