logo-image

भारी बारिश का अनुभव

भारी बारिश का अनुभव

Updated on: 13 Jul 2021, 12:50 AM

बीजिंग:

हर वर्ष जुलाई से उत्तरी चीन बाढ़ के मौसम में प्रवेश करता है। 11 जुलाई की रात को चीन की राजधानी पेइचिंग ने गर्मियों के मौसम की सबसे भारी बारिश का सामना किया। 11 जुलाई की शाम छह बजे से दक्षिण से उत्तर तक पेइचिंग के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश आयी, इसके साथ ही तेज हवाएं, गरज और ओलावृष्टि आदि भी। पेइचिंग मौसम विज्ञान ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार 12 जुलाई की सुबह सात बजे तक पूरे शहर व उपनगर में औसत वर्षा 50.7 मिमी रही। शहर में औसत वर्षा 58.5 मिमी है। और सब से अधिकतम वर्षा 116.4 मिमी है। लेकिन इस भारी बारिश ने पेइचिंग वासियों के जीवन पर ज्यादा बुरा असर नहीं डाला। इस के विपरीत लोग जलवायु आपदा की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षेत्र में चीन द्वारा प्राप्त विकास व प्रगति और आपदा के सामने चीन सरकार द्वारा जनता के जान माल को प्रथम स्थान पर रखने का रुख गहन रूप से महसूस कर सकते हैं।

पहला, मौसम के पूवार्नुमान की सटीकता चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति को दर्शाती है।

ग्लोबल वामिर्ंग और लगातार चरम मौसम की दुर्घटनाओं की चुनौतियों के सामने मौसम के पूवार्नुमान स्तर को उन्नत करना जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीन लगातार इस पक्ष में अपनी क्षमता को उन्नत कर रहा है। वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के माध्यम से, जलवायु मॉडल द्वारा प्रस्तुत जलवायु पूवार्नुमान की मुख्य प्रौद्योगिकी ने काफी प्रगति की है। साथ ही भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर के विकास के साथ, चीन में जलवायु भविष्यवाणी की सटीकता ने अच्छा रुझान दिखाया है। शोधकर्ताओं की निरंतर कोशिश से चीन की तीसरी पीढ़ी के जलवायु मॉडल का जलवायु पूवार्नुमान प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय उन्नत स्तर पर पहुंच गया है। उदाहरण के लिये 1 जुलाई को सीपीसी की स्थापना की सौवीं वर्षगांठ की गतिविधियों के सफल आयोजन के लिये मौसम का पूवार्नुमान मिनट के स्तर तक सटीक है।

इसके अलावा मौसम संबंधी सूचनाओं के तेजी से और व्यापक रूप से जारी होने के कारण लोग ठीक समय पर कारगर रक्षात्मक कदम उठा सकते हैं, और जान-माल की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इस बार भारी वर्षा आने के एक दिन पहले पेइचिंग के सभी नागरिकों के मोबाइल फोन में यह सूचना मिली कि पेइचिंग बाढ़ नियंत्रण कार्यालय याद दिलाता है: 11 तारीख की रात से 12 तारीख तक हमारे शहर में भारी बारिश होगी। आम जनता और पर्यटकों को याद दिलाया जाता है कि अपनी यात्राओं की उचित व्यवस्था करें, रविवार की रात को पहाड़ों और नदियों के किनारे घूमने और शिविर लगाने से बचें, पूवार्नुमानों और चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षा पर ध्यान दें। टीवी और रेडियो जैसे परंपरागत मीडिया के अलावा मोबाइल चैट टूल और सार्वजनिक सर्विस अकाउट जैसे नए मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी संबंधित चेतावनी जारी की है। अगर आप इस के बारे में विशिष्ट जानकारियां पढ़ना चाहते हैं, तो चीनी मौसम विज्ञान वेधशाला वेबसाइट और तरह-तरह के मौसम ऐप के माध्यम से संबंधित सूचनाएं मिल सकती हैं।

दूसरा, विभिन्न विभागों के आपातकालीन कदम के तेज कार्यान्वयन से चीनी गति जाहिर हुई है।

इस बार की भारी वर्षा के प्रति पेइचिंग ड्रेनेज ग्रुप ने प्रथम स्तर की प्रतिक्रिया शुरू की। सोमवार की सुबह यातायात पीक के दौरान सड़क की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए, ग्रुप की मोबाइल बचाव इकाइयों ने सड़क निरीक्षण जारी रखा। 12 तारीख की सुबह पांच बजे तक ग्रुप के 2906 बाढ़ नियंत्रण कर्मी हमेशा ड्यूटी पर थे। कुल 57 वर्षा जल पंपिंग स्टेशन संचालन में हैं, जिनकी संचयी भंडारण क्षमता 140,000 क्यूबिक मीटर है।

उधर पब्लिक ट्रांसपोर्ट ग्रुप की कुल 36 लाइनों ने अस्थायी उपाय किए। पेइचिंग कैपिटल एयरपोर्ट ने भी 12 जुलाई को अपनी उड़ान अनुसूची को पहले से 285 कम कर दिया, साथ ही यात्रियों के यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए एक समन्वित संचालन और प्रबंधन गारंटी तंत्र भी शुरू किया।

पेइचिंग नगर शिक्षा आयोग के आपात कदम के अनुसार, 12 जुलाई को, सभी मिडिल और प्राइमरी स्कूलों और किंडरगार्टनों ने बैक-टू-स्कूल गतिविधियों को बंद कर दिया, और छात्रों ने घर पर ऑनलाइन पढ़ाई की। विश्वविद्यालयों ने शिक्षकों और छात्रों के लिए बाहरी शोध, इंटर्नशिप और एकत्रित गतिविधियों का आयोजन बंद किया। साथ ही विभिन्न कंपनी व उद्यम, जो शहर के संचालन में शामिल नहीं हैं, भी लचीले या कंपित आवागमन को अपना सकते हैं।

तीसरा, इस भारी वर्षा से लोगों ने जनता को प्रथम स्थान पर रखने का सही मतलब महसूस किया।

बाढ़ नियंत्रण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चीन सरकार ने हमेशा लोगों के जान और माल की सुरक्षा को सबसे पहले स्थान पर रखा है। चीनी राष्ट्रीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने 11 तारीख के शाम को पांच बजे बाढ़ नियंत्रण स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की। और चीनी राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण आयोग ने भी एक राष्ट्रीय स्तर आपदा राहत आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की। संबंधित आग्रह के अनुसार, प्रमुख कैडरों और सभी स्तरों पर बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी व्यक्तियों को तुरंत आपातकालीन बाढ़ नियंत्रण की स्थिति में प्रवेश करना चाहिए, बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को पूरी तरह से समझना चाहिए, विभिन्न छिपे हुए जोखिमों की पूरी तरह से जांच करनी चाहिए और आपातकालीन बचाव की तैयारी करनी चाहिए। लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बचाव बलों की तैनाती की व्यवस्था पहले से करना आवश्यक है।

गौरतलब है कि कई दिन पहले अमेरिका में भी भारी वर्षा आयी। स्थानीय समयानुसार 8 जुलाई को उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा ने अमेरिका के न्यूयॉर्क को प्रभावित किया, और इस क्षेत्र में भारी वर्षा हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में गंभीर जल जमाव हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भारी बारिश के कारण सड़कों में पानी भर गया, वाहनों में पानी भर गया और लोग घुटने भर पानी में चलते देखे गए। न्यूयॉर्क शहर में कई मेट्रो स्टेशन बाढ़ से जलमग्न हो गए, और पानी कमर तक आ गया, और बड़ी संख्या में सबवे बंद हो गए। कुछ लोगों ने कहा: ऐसा लगता है कि हम मेट्रो स्टेशन में तैर रहे हैं, यह सरकार की विफलता है, और हमारे पास बेहतर जल निकासी व्यवस्था होनी चाहिए।

वास्तव में कुछ साल पहले, नासा ने अकादमिक पत्रिका नेचर क्लाइमेट चेंज में संबंधित चेतावनी जारी की और अमेरिकी सरकार से बाढ़ नियंत्रण सुविधाओं के निर्माण को मजबूत करने की अपील की। लेख में यह कहा गया है कि ग्लोबल वामिर्ंग के कारण समुद्र का स्तर बढ़ रहा है, और सभी अमेरिकी समुद्र तट बाढ़ का अनुभव करेंगे। अगले दशक में बाढ़ एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। अगर अमेरिका सरकार कोई कदम नहीं उठाती है, तो भविष्य में ड्राइव करने की तुलना में स्पीडबोट चलाना अधिक सुविधाजनक हो सकता है।

चीन का पेइचिंग और अमेरिका का न्यूयार्क दोनों बड़े देशों की राजधानियां हैं। लेकिन जलवायु आपदा के सामने सरकार के प्रतिक्रिया रवैये और आपात प्रतिक्रिया क्षमताओं में अंतर के कारण, स्थानीय लोगों की पूरी तरह से अलग भावनाएं हैं।

(चंद्रिमा - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.