पहली बार उंगलियों के निशान और शरीर के विकास के जीन के बीच संबंध का खुलासा

पहली बार उंगलियों के निशान और शरीर के विकास के जीन के बीच संबंध का खुलासा

पहली बार उंगलियों के निशान और शरीर के विकास के जीन के बीच संबंध का खुलासा

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

उंगलियों के निशान त्वचा की एक विशेषता है जो हर किसी के पास होती है। क्या इसका हमारे शारीरिक विकास और स्वास्थ्य से कोई संबंध है? हाल ही में फूतान यूनिवर्सिटी और शांगहाई पोषण और स्वास्थ्य अनुसंधान प्रतिष्ठान के नेतृत्व में एक अध्ययन ने पहली बार इस रहस्य का खुलासा किया, जिससे यह पुष्टि हुई कि मानव उंगलियों के निशान और शरीर का विकास अत्यधिक आनुवंशिक रूप से संबंधित है। यह बड़ी उपलब्धि 7 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शीर्ष जैविक पत्रिका सेल में वर्ष 2022 के पहले अंक में प्रकाशित की गयी।

Advertisment

लंबे समय से आम लोगों का मानना है कि उंगलियों के निशान केवल त्वचा से संबंधित एक आनुवंशिक विशेषता ही है। वर्ष 2018 से चीन ने विभिन्न मानव जीवन विशेषताओं पर अधिक गहन आनुवंशिक अनुसंधान करने के लिए ह्यूमन फेनोटाइप ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक योजना शुरू की। फूतान यूनिवर्सिटी और चीनी विज्ञान अकादमी के संबंधित दल ने दस से अधिक देसी-विदेशी अनुसंधान संस्थाओं के साथ बहु-जातीय समूहों से फिंगरप्रिंट पैटर्न एकत्र किया है और लगभग दस लाख आनुवंशिक लोकी का विश्लेषण किया है। और अंत में इस बात की पुष्टि की गयी कि अंग विकास से संबंधित जीन फिंगरप्रिंट पैटर्न फेनोटाइप के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment