logo-image

चीन में अनाज और कृषि उत्पादन में काफी बढ़ोतरी

चीन में अनाज और कृषि उत्पादन में काफी बढ़ोतरी

Updated on: 23 Jan 2022, 08:05 PM

बीजिंग:

वर्ष 2021 में चीन में अनाज और कृषि उत्पादन में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। राष्ट्रीय अनाज सुरक्षा का आधार मजबूत है। चीनी कृषि व ग्रामीण क्षेत्र मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में चीन में अनाज का बोया गया क्षेत्रफल 1 अरब 76 करोड़ 40 लाख मू (1 मू लगभग 666.7 वर्ग मीटर है) तक पहुंचा, जो वर्ष 2020 की अपेक्षा 1 करोड़ 29 लाख 50 हजार मू अधिक रहा। अनाज का उत्पादन 13 खरब 65 अरब 70 करोड़ चिन (1 चिन 500 ग्राम के बराबर है) तक पहुंचा, जिसमें 26.7 अरब चिन की वृद्धि हुई।

उधर सुअर पालन भी पूरी तरह से बहाल हो गया। सुअर के मांस का वार्षिक उत्पादन 5 करोड़ 29 लाख 60 हजार टन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2020 की तुलना में 28.8 प्रतिशत अधिक रहा। साथ ही गोमांस और मटन का उत्पादन, दूध उत्पादन और जलीय उत्पादों के उत्पादन सभी में वृद्धि हुई। सब्जियों व फलों की आपूर्ति पर्याप्त है। अनुमान है कि पूरे साल में सब्जियों का उत्पादन 75 करोड़ टन तक पहुंचेगा, और फलों का उत्पादन 29 करोड़ टन से अधिक होगा। बाजार में आपूर्ति की गारंटी की जा सकती है।

वर्ष 2021 में चीन ने नये चीन के इतिहास में सबसे बड़ी कृषि जर्मप्लाज्म संसाधनों की जांच की। फसल संसाधनों की 26 हजार से अधिक प्रतियां और जलीय जर्मप्लाज्म संसाधनों की 40 हजार से अधिक प्रतियां हाल ही में एकत्र की गईं। उनके अलावा कृषि मशीनरी उपकरणों के परिवर्तन और उन्नयन में नयी प्रगति भी हासिल हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.