logo-image

यूएन में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ पर सेमिनार आयोजित

यूएन में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ पर सेमिनार आयोजित

Updated on: 09 Sep 2021, 12:25 AM

बीजिंग:

8 सितंबर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पेइचिंग में आयोजित एक सेमिनार में भाग लिया और भाषण दिया।

वांग यी ने कहा कि 1971 में, 26वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारी बहुमत से नंबर 2758 प्रस्ताव पारित किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र में चीन के सभी कानूनी अधिकारों को बहाल करने का निर्णय लिया गया। पिछले 50 वर्षों में, चीन ने व्यावहारिक कार्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का अभ्यास किया है, और विश्व शांति का एक महत्वपूर्ण निर्माता, वैश्विक विकास में सबसे बड़ा योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का प्रबल रक्षक बन गया है।

चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया एक नए ऐतिहासिक चौराहे पर है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पहले से कहीं ज्यादा चुनौतियों का सामना करने और समान विकास हासिल करने के लिए हाथ मिलाने की जरूरत है। सभी देशों को आम सहमति बनानी चाहिए और एक संयुक्त बल बनाना चाहिए।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की मुख्य भूमिका को मजबूती से बनाए रखेगा, ऐतिहासिक प्रगति की सही दिशा के पक्ष में मजबूती से खड़ा होगा, और मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना जारी रखेगा, और विभिन्न प्रगतिशील ताकतों के साथ मिल कर मानव जाति की शांति और विकास वाले महान कार्य के लिए अथक प्रयास करता रहेगा।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.