logo-image

2021 सिफ्टिस का अंतर्राष्ट्रीय खेल सेवा व्यापार विकास मंच आयोजित

2021 सिफ्टिस का अंतर्राष्ट्रीय खेल सेवा व्यापार विकास मंच आयोजित

Updated on: 05 Sep 2021, 07:15 PM

बीजिंग:

2021 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले (सिफ्टिस) का अंतर्राष्ट्रीय खेल सेवा व्यापार विकास मंच 4 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ। नए अवसर, नई यात्रा, और नए पैटर्न के विषय के साथ, इस मंच में खेल डिजिटल क्रांति, खेल उपभोग प्रवृत्तियों, खेल और स्वास्थ्य का एकीकरण, खेल और पर्यावरण का एकीकरण समेत वर्तमान खेल क्षेत्र के गर्म मुद्दों पर आदान-प्रदान किया गया।

पेइचिंग खेल ब्यूरो के निदेशक चाओ वेन ने उसी दिन अपने भाषण में कहा कि सेवा व्यापार मेले के खेल सेवा विषय के आयोजन के बाद से, वह हमेशा खेल विकास को बढ़ावा देता है और सेवा मूल्य बनाता है की अवधारणा का पालन करता है। साथ ही, वह एक वैश्विक उच्च गुणवत्ता वाला खेल नवाचार सेवा प्रदर्शन मंच, अंतर्राष्ट्रीय खेल सेवा व्यापार नीति व सूचना रिलीज खिड़की, खेल सेवा व्यापार उद्यम लेनदेन मैचिंग केंद्र, और अंतर्राष्ट्रीय उन्नत खेल सेवा के आयात और चीनी खेल सेवा के बाहर जाने के बीच एक महत्वपूर्ण पुल बन गया है।

चीन स्थित नीदरलैंड के दूतावास के स्वास्थ्य, कल्याण और खेल काउंसलर निको शियाटेकेटे ने भाषण देते हुए प्रतिस्पर्धी खेलों और शौकिया खेलों में नीदरलैंड की उपलब्धियां और अनुभव साझा किये। उन्होंने खेल क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जतायी।

उसी दिन दोपहर में आयोजित खेल सेवा परियोजना संवर्धन सम्मेलन में, वैज्ञानिक और तकनीकी खेल, स्मार्ट फिटनेस, खेल व पर्यावरण का एकीकरण, और खेल व स्वास्थ्य का एकीकरण सहित चीन में 10 उत्कृष्ट खेल परियोजनाओं को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर 8 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, और हस्ताक्षर राशि 8.56 अरब युआन तक पहुंची।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.