पैदल चलने के ये छोटे रहस्य नहीं जानते होंगे आप?

पैदल चलने के ये छोटे रहस्य नहीं जानते होंगे आप?

पैदल चलने के ये छोटे रहस्य नहीं जानते होंगे आप?

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

हर साल के 29 सितंबर को विश्व पैदल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय मास फिटनेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा वर्ष 1992 में की गयी। ठीक उसी साल रियो डी जनेरियो में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में पहला विश्व पैदल दिवस मनाया गया। इसके बाद यह दिवस तेजी से विश्व में फैल गया और लोकप्रिय बना। वर्ष 2005 के विश्व पैदल दिवस पर 72 देशों ने इस दिवस से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया है। साथ ही विश्व पैदल दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी बड़ा समर्थन मिला। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित किये गये स्वास्थ्य के लिये कसरत करने के कार्यक्रमों से जुड़ गया है। हर साल लाखों करोड़ों लोग इस दिवस के संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हैं। यह विश्व में सबसे प्रभावित खेल गतिविधियों में से एक बन गयी है।

Advertisment

गौरतलब है कि इस दिवस की गतिविधियां विश्व के विभिन्न देशों की जनता के उन्मुख हैं। चाहें आप विकलांग हों या स्वस्थ हों, बुजुर्ग हों या युवा हों। सभी लोग इसमें भाग ले सकते हैं। साथ ही पैदल मार्ग की कुल लंबाई 12 किमी. से कम होनी चाहिये। और रास्ते की स्थिति अच्छी व सुरक्षित होने के साथ उचित तापमान भी जरूरी होता है।

पैदल चलना मानव के स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक माना जाता है। वह लोगों की याददाश्त को बढ़ा सकता है। उम्र बढ़ने के साथ लोगों की याददाश्त भी कमजोर हो जाती है। पर पैदल चलने से इसकी गति धीमी हो सकती है। पैदल चलना मानव के दिल की कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकता है। नियमित रूप से पैदल चलने से कार्डियक इस्केमिक लक्षण खत्म हो जाता है और उच्च रक्तचाप कम होगा। यह शरीर की थकान दूर करता है, प्रसन्नता का अनुभव कराता है, और धड़कन को राहत देता है। डॉक्टर के अनुसार पैदल चलने से रक्त वाहिका की लोच बढ़ सकती है और रक्त वाहिका के फटने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही पैदल चलना मांसपेशियों की ताकत को बढ़ा सकता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ा सकता है, आंत के रोगों को कम कर सकता है और एक सुंदर शरीर भी बनाए रख सकता है।

गौरतलब है कि चीन सरकार लोगों के स्वास्थ्य पर बड़ा ध्यान देती है, और देश भर में कसरत करने की राष्ट्रीय रणनीति को लागू करती है। हर साल चीन में विश्व पैदल दिवस की संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। जैसे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि खेल लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, लोगों के बेहतर जीवन बिताने की इच्छा को पूरा करने और लोगों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। साथ ही वह आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति होने के साथ देश की सॉफ्ट पावर को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी है।

(चंद्रिमा - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment