शांगहाई से दुबई तक:सीएमजी महानिदेशक ने लेख लिखकर दुबई विश्व एकस्पो को बधाई दी

शांगहाई से दुबई तक:सीएमजी महानिदेशक ने लेख लिखकर दुबई विश्व एकस्पो को बधाई दी

शांगहाई से दुबई तक:सीएमजी महानिदेशक ने लेख लिखकर दुबई विश्व एकस्पो को बधाई दी

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

दुबई विश्व एक्सपो के उद्घाटन के समय चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने संयुक्त अरब अमीरत के संघीय समाचार पत्र में लेख प्रकाशित कर दुबई एस्कपो के उद्घाटन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा दुबई विश्व एक्सपो में एकमात्र चीनी भाषा वाले सरकारी सहयोग मीडिया के रूप में सीएमजी ने इस एक्सपो की पूरी कवरेज के लिए सक्षम दल भेजा है।

Advertisment

अपने लेख में शन हाईश्योंग ने कहा कि साल 2021 चीन और संयुक्त अरब अमीरात दोनों के लिए असाधारण है। इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ आने वाली है। एक अक्तूबर को चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 72वीं वर्षगांठ है, ठीक उस दिन दुबई विश्व एक्सपो औपचारिक तौर पर शुरू हुआ। ये कामना है कि चीन और संयुक्त अरब अमीरात समृद्ध और विकसित हों, दोनों देशों के लोग सुखमय और स्वस्थ रहें, दोनों देशों के बीच दोस्ती हमेशा बनी रहे, और दुबई विश्व एक्सपो सफल हो।

लेख में कहा गया कि लंदन से दुबई तक, विश्व एक्सपो ने 170 साल का इतिहास देखा है। यह विश्व एक्सपो का पहली बार मध्य-पूर्व की भूमि पर आना है। दुबई ने अपनी ताकत से 2020 विश्व एक्सपो की मेजबानी का अधिकार जीत लिया है। यह दुबई का गौरव और मध्य पूर्व का गौरव है।

विश्व के आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक क्षेत्रों में ओलंपिक के रूप में प्रत्येक विश्व एक्सपो मानव सभ्यता के विकास को देखने के लिए एक स्टेशन है, जो देशों को अपने क्षितिज को व्यापक बनाने, खुद को दिखाने और एक दूसरे के साथ जुड़ने के अवसर और मंच प्रदान करता है। साल 2010 में शांगहाई विश्व एकस्पो का सफल आयोजन किया गया, जिससे दुनिया ने न केवल चीन को बेहतर ढंग से समझा है, बल्कि इसने चीन को दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद की है।

शांगहाई से दुबई तक, विश्व एकस्पो के मेजबान देश के रूप में चीन और संयुक्त अरब अमीरात के पास अधिक सामान्य भाषाएं होती हैं। मौजूदा विश्व एकस्पो में चीनी मंडप का नाम चीन का प्रकाश है, और थीम है मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय की स्थापना- नवाचार और मौका। चीन दुनिया के अन्य देशों के साथ अपनी विकास अवधारणाओं और उपलब्धियों को साझा करना चाहता है, यह दुबई विश्व एकस्पो में तरलता, स्थिरता और अवसर के तीन थीम वाले प्रदर्शनी क्षेत्रों के मूल विचारों के अनुरूप है।

चाइना मीडिया ग्रुप वर्तमान दुनिया में सबसे बड़े पैमाने वाले मीडिया समूहों में से एक है। 20 सितंबर को सीएमजी ने 2020 दुबई विश्व एक्सपो कंपनी के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए और मौजूदा विश्व एकस्पो के एकमात्र चीनी भाषा वाले सरकारी सहयोग मीडिया बन गया। विश्व एकस्पो के दौरान सीएमजी आधे साल के भीतर एक्सपो टाइम नामक एक बड़े पैमाने की रिपोर्ट जारी करेगा।

लेख में कहा गया कि इधर के सालों में चीन और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहा है, जो 21वीं सदी में वैश्विक सहयोग का एक मॉडल बन गया। दोनों देशों के बीच सहयोग का दायरा तकनीकी नवाचार, ऊर्जा सुरक्षा, वित्तीय सेवा, शिक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया गया। दोनों देश व्यापक सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना जारी रखेंगे। दुबई विश्व एक्सपो चीन और संयुक्त अरब अमीरात के लिए विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर और शक्तिशाली प्रारंभिक बिंदु है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment