logo-image

चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता रहा है

चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता रहा है

Updated on: 03 Oct 2021, 07:05 PM

बीजिंग:

इस साल संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन लोक गणराज्य की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ है। पिछले 50 वर्षों में शांति की अवधारणा को कायम रखते हुए, चीन विश्व शांति का निर्माता रहा है। चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेता है, बहुपक्षवाद को बनाए रखता है और अभ्यास करता है, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने की वकालत करता है और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय अहम मुद्दों के राजनीतिक समाधान पर जोर देता है।

विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र के लिए शांति अभियान एक महत्वपूर्ण तरीका है। चीन शांति अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेता है। चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में सबसे अधिक शांति सैनिकों को भेजने वाला देश भी है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों का समर्थन करने के लिए, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कई उपायों की घोषणा की, जिसमें स्थायी शांति पुलिस बल का गठन करना, शांति अभियानों में भाग लेने के लिए अधिक इंजीनियरिंग, परिवहन और चिकित्सा कर्मियों को भेजना, विभिन्न देशों के शांति सैनिकों को प्रशिक्षण देना और अफ्रीकी स्थायी सेना और आपदा त्वरित प्रतिक्रिया सैन्य बल के निर्माण का समर्थन करना शामिल है।

2020 में चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय द्वारा जारी संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में चीनी सेना की भागीदारी के 30 वर्ष शीर्षक श्वेत पत्र के अनुसार, चीन की प्रासंगिक प्रतिबद्धताओं को पूरी तरह से लागू किया गया है। श्वेत पत्र से पता चलता है कि 2020 तक, चीन ने शांति-रक्षा के लिए कुल 40,000 से अधिक अधिकारियों और सैनिकों को भेजा है, 25 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भाग लिया है, और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के लिए 20 से अधिक देशों और क्षेत्रों की यात्रा की है।

बहुपक्षवाद विश्व शांति बनाए रखने और वैश्विक विकास को बढ़ावा देने का एक प्रभावी तरीका है। चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र पर आधारित बहुपक्षीय प्रणाली की रक्षा करता है, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों की रक्षा करता है और अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के विकास को अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ावा देता है।

आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। वर्तमान में, चीन ने शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) और ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय तंत्रों के तहत आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। एससीओ की स्थापना के बाद 20 से अधिक वर्षों में सदस्य देशों ने धीरे-धीरे अपनी आतंकवाद विरोधी सहयोग क्षमताओं में सुधार किया है, और सुरक्षा सहयोग के दायरे का विस्तार जारी है, प्रभावी रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखा है। ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और आतंकवाद विरोधी कार्य योजनाओं को तैयार किया है, जिससे विश्व में आतंकवादी खतरों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में, चीन सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय अहम मुद्दों के शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान को बढ़ावा देता है, और ईरानी परमाणु मुद्दे, कोरियाई प्रायद्वीप परमाणु मुद्दे, फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष, सीरियाई मुद्दे पर शांति और वार्ता को बढ़ावा देता है।

संयुक्त राष्ट्र में लौटने के बाद से पिछले 50 वर्षों में, चीन ने विश्व मंच के केंद्र में अपनी कार्रवाइयों के माध्यम से दिखाया कि चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता रहा है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.