आकाश की आंख की रक्षक सुन छुन

आकाश की आंख की रक्षक सुन छुन

आकाश की आंख की रक्षक सुन छुन

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

पांच सौ मीटर एपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप (फास्ट) दक्षिण-पश्चिमी चीन के क्वीचो प्रांत की फिंगथांग काउंटी में स्थित है। लोगों ने इसे आकाश की आंख का नाम दिया है। निरीक्षण केंद्र के 100 से अधिक कर्मचारियों की औसत उम्र सिर्फ 34 साल है। वे आकाश की आंख की रक्षा करते हैं। 35 वर्षीय नियंत्रण इंजीनियर सुन छुन उनमें से एक हैं।

Advertisment

वर्ष 2012 में मास्टर की डिग्री मिलने के बाद सुन छुन ने फास्ट के निर्माण में भाग लिया। वह निर्माण स्थल में लंबे समय से रहने वाली एकमात्र लड़की है।

सुन छुन फास्ट पर केबल बिछाने की जिम्मेदारी निभाती है। फास्ट के नीचे से ऊपर तक आने-जाने में छह या सात किलोमीटर की दूरी है। निर्माण के शुरूआत समय में काम की स्थिति थोड़ी खराब थी।

अब तक फास्ट ने 500 से अधिक पलसर का पता लगाया है और तेज रेडियो आदि के अध्ययन में बड़ी प्रगति की। सुन छुन ने कहा कि जब पलसर का चित्र सामने आया, इसकी सुंदरता उसने गहरे से झटका दिया।

वर्ष 2014 में सुन छुन ने फास्ट के परियोजना स्थल में एक लड़के से मिली, जो अब उनका पति बन गया है। पांच साल बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ। फास्ट कई पीढ़ियों के खगोलविदों का समान सपना है। सुन छुन को आशा है कि बेटी भी खगोल विज्ञान पसंद करेगी।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment