लचीले शहर का निर्माण करें, जीवन को और बेहतर बनाएं

लचीले शहर का निर्माण करें, जीवन को और बेहतर बनाएं

लचीले शहर का निर्माण करें, जीवन को और बेहतर बनाएं

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

31 अक्तूबर को विश्व शहर दिवस है। दिसंबर 2013 को 68 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया था कि साल 2014 से ही हर वर्ष 31 अक्तूबर को विश्व शहर दिवस मनाया जाएगा। यह संयुक्त राष्ट्र में चीन द्वारा प्रचारित पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस साल का विश्व शहर दिवस चीन का घरेलू कार्यक्रम और सतत शहरी विकास पर पहला वैश्विक सम्मेलन 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक शांगहाई में आयोजित किया जाएगा, जिसकी थीम जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना और लचीले शहर का निर्माण करना है।

Advertisment

लचीले शहर का अर्थ है कि शहर सक्रिय ²ष्टिकोण के साथ नए वातावरण के अनुकूल होता है, और आपदा के बाद शीघ्र ही शहरी कार्यों को बहाल कर सामान्य संचालन को बनाए रखता है, इस तरह एक नया शहरी सतत विकास का नमूना पैदा होता है। इधर के सालों में लचीले शहर का निर्माण शहर के सतत विकास के स्तर, और मानव जाति के स्वास्थ्य व कल्याण को उन्नत करने का महत्वपूर्ण विषय बन गया है।

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिन एक ऐसा लचीला शहर है। इधर के सालों में खुनमिंग शहर में त्येनछी झील के प्रबंधन और संरक्षण पर केंद्रित है। एक तरफ, शहरी नदियों के सुधार और पारिस्थितिक बहाली को व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाता है, और दूसरी तरफ, त्येनछी झील के किनारे पारिस्थितिक आद्र्रभूमि का निर्माण किया जाता है, जिससे झील की सुरक्षा के साथ-साथ पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में एक महत्वपूर्ण अभ्यास बन गया है।

त्येनछी झील के पानी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए खुनमिन वासी प्रयास करते हैं। ली युनली उनमें से एक है। उन्होंने कहा कि मैं त्येनछी झील में पली-बढ़ी हूं। हम खाना पकाने और पीने के लिए इस झील के पानी का उपयोग करते हैं। त्येनछी झील पीढ़ियों से हमारा पालन-पोषण करती है। पहले मैं एक मछुआरा थी और मछली पकड़ने से रहती थी। बाद में, त्येनछी झील प्रदूषित हो गई थी, इसलिए हमने मछली पकड़ने के उपकरण को छोड़ कर जाल-बैग से त्येनछी झील में कचरा उबारना शुरू कर दिया।

ली युनली त्येनछी झील उबार टीम की नेता है। साल 1988 में इस टीम की स्थापना हुई। पिछले 30 सालों में ली युनली और अपनी टीम सदस्यों के साथ त्येनछी झील के पानी की स्वच्छता के लिए बड़ी मेहनत की। उनका जीवन और इस झील से घनिष्ठ रूप से जोड़ जाता है। ली युनली का तमन्ना है कि त्येनछी झील का पानी, जहां वह पली-बढ़ी है, ज्यादा से ज्यादा साफ हो जाएगा। पानी की गुणवत्ता को उस जमाने की स्थिति में बहाल किया जा सकता है, जब वह बचपन में इसे पी सकती थी।

साल 2016 के पहले, त्येनछी झील के पानी लगातार 20 सालों में अवर पाँच श्रेणी का था। लेकिन 30 सालों के लगातार प्रयास से इस झील के पानी की गुणवत्ता में बड़े हद तक उन्नत हुई। इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक, झील का पानी चार श्रेणी तक बना हुआ है।

खुनमिंग शहर के त्येनछी झील अनुसंधान संस्थान की उप प्रधान ह्वांग य्वीहोंग ने कहा कि 30 साल के समय में झील के पानी की गुणवत्ता अवर पाँच श्रेणी से पाँच श्रेणी तक, फिर चार श्रेणी तक, सुनने में सरल संख्या के पीछे बहुत कठिन प्रक्रिया है। उन्होंने परिचय देते हुए कहा कि झील में पारिस्थितिक बहाली, शैवाल नियंत्रण और अन्य नदियों से पानी के विस्थापन के अलावा, 28 शहरी सीवेज उपचार संयंत्रों को त्येनछी झील क्षेत्र में बनाया गया है, जो रोज 2.32 लाख घन मीटर के मलजल का निपटारा किया जाता है।

त्येनछी झील के प्रबंधन को लगातार मजबूत करने और पानी की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के साथ, झील में और झील के किनारे जैव विविधता में काफी वृद्धि हुई है। वर्तमान में मछलियों की 23 प्रजातियाँ, पक्षियों की 139 प्रजातियाँ और पौधों की 303 प्रजातियाँ यहां मिल सकती हैं। झील के आसपास आद्र्रभूमि पार्क स्थानीय नागरिकों का आराम करने का अच्छा स्थल बन चुका है।

खुनमिंग शहर में त्येनछी झील के पानी के निपटारे की कहानी केवल शहरी विकास प्रक्रिया का एक लघु हिस्सा है। शहर जीवन को बेहतर बनाते हैं, और एक बेहतर शहर का निर्माण लोगों के संयुक्त निर्माण पर निर्भर होता है। लचीले शहर का निर्माण, ज्यादा सुविधापूर्ण और रहने योग्य शहरी वातावरण का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले शहर के विकास की मांग ही नहीं, बेहतर जीवन के प्रति लोगों की समान अभिलाषा भी है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment