चीन और इंडोनेशिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करेंगे

चीन और इंडोनेशिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करेंगे

चीन और इंडोनेशिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करेंगे

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

26 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यात्रा पर आये इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का फैसला किया और सिलसिलेवार उपलब्धियां हासिल कीं।

Advertisment

इतिहास में चीन और इंडोनेशिया ने हाथ में हाथ डालकर साम्राज्यवाद और प्रभुत्ववाद का विरोध किया था। वर्ष 1955 में इंडोनेशिया के बांडोंग में आयोजित एशिया-अफ्रीको सम्मेलन ने एशिया और अफ्रीका के व्यापक क्षेत्रों में विभिन्न देशों की स्वतंत्रता ढूंढने और सुरक्षा करने के लिए भारी योगदान दिया था।

कई दशकों के बाद चीन और इंडोनेशिया समान विकास दौर से गुजर रहे हैं। दोनों के बहुत समान हित और विचार हैं। अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव और कोविड महामारी के सामने चीन और इंडोनेशिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण से दोनों के लिए विकास का नया मौका लाएंगे।

इंडोनेशिया चालू साल जी-20 शिखर बैठक का अध्यक्ष देश है और अगले साल आसियान का अध्यक्ष देश भी बनेगा। इस संदर्भ में चीन और इंडोनेशिया के बीच अच्छे संबंधों का विकास न सिर्फ दोनों देशों के समान दूरगामी हितों से मेल खाता है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव भी डालेगा।

स्थानीय विश्लेषकों के विचार में चीन और इंडोनेशिया का अच्छा सहयोग चीन-आसियान सहयोग के लिए रोल मॉडल बनेगा और आरसीईपी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरणा देगा।

राजनीतिक ²ष्टि से देखा जाए चीन और इंडोनेशिया के पारस्परिक समर्थन और सहयोग मजबूत करने से वैश्विक शासन के लिए एशिया की शक्ति मिलेगी।

उधर राष्ट्रपति जोको विडोडो की चीन-यात्रा से फिर जाहिर है कि एशिया गुटों के मुकाबले का स्वागत नहीं करता। शांति और विकास का अनुसरण इस क्षेत्र की जनता की मुख्य मांग है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment