हुआंग खुनमिंग ने चीन अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा व्यवसाय मेले में हिस्सा लिया

हुआंग खुनमिंग ने चीन अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा व्यवसाय मेले में हिस्सा लिया

हुआंग खुनमिंग ने चीन अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा व्यवसाय मेले में हिस्सा लिया

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

वर्ष 2022 चीन अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा व्यवसाय मेला 26 मई को क्च ेइचो प्रांत की राजधानी क्वीयांग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के मंत्री हुआंग खुनमिंग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

Advertisment

हुआंग खुनमिंग ने कहा कि सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग बिग डेटा उद्योग के विकास को बड़ा महत्व देते हैं और राष्ट्रीय बिग डेटा रणनीति तथा साइबर शक्ति रणनीति लागू करने पर जोर लगाया, जिसने डिजिटल अर्थव्यवस्था के गुणवत्तापूर्ण विकास और डिजिटल चीन के निर्माण को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन किया है।

हुआंग खुनमिंग ने बल दिया कि नये युग में डिजिटल अर्थव्यवस्था का उज्जवल भविष्य होगा। हमें डिजिटल अर्थव्यवस्था और रील अर्थव्यवस्था का मिश्रित विकास बढ़ाना चाहिए। हमें पारस्परिक लाभ व साझी जीत पर कायम रहकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार कर साइबर स्पेस के साझे भविष्य का निर्माण करना चाहिए ताकि डिजिटल अर्थव्यवस्था पूरे विश्व की जनता को लाभ मिले।

वर्ष 2022 चीन अंतरराष्ट्रीय बिग डेटा मेले का मुख्य विषय है कि नया डिजिटल मौका पकड़ना और डिजिटल मूल्य साझा करना। यह मेला ऑनलाइन मंच पर चल रहा है, जिसमें चीन, जर्मनी, जापान आदि देशों के 100 से अधिक मशहूर उद्यम भाग ले रहे हैं।

चीनी उद्योग और सूचनाकरण मंत्री श्यो याछिंग ने उद्घाटन समारोह पर भाषण देते हुए कहा कि वर्ष 2021 में चीन के बिग डेटा व्यवसाय का आकार 13 खरब युआन से पार कर गया। बिग डेटा व्यावसायिक चेन प्रारंभिक रूप से बन चुका है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन डिजिटल ढांचागत संस्थापन के निर्माण में तेजी लाएगा, एपलिकेशन का विस्तार करेगा, डिजिटल संसाधान के समायोजन और खुलेपन को बढ़ाएगा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग गहराएगा।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment