विश्व विकास सूचना दिवस : विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने वाला दिवस

विश्व विकास सूचना दिवस : विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने वाला दिवस

विश्व विकास सूचना दिवस : विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने वाला दिवस

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

हर साल 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विकास की समस्याओं हेतु विकास जनमत का ध्यान आकर्षित करना और समग्र विकास के लिए उन्हें हल करने हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना होता है।

Advertisment

दरअसल, जब दुनिया साम्यवाद और पूंजीवाद पर निर्णय ले रही थी, तब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की जरूरत समझी, जिसके बाद साल 1972 में विश्व विकास सूचना दिवस की शुरूआत हुई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व विकास सूचना दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद 24 अक्टूबर 1973 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था। 24 अक्टूबर को यह दिवस मनाने का फैसला इसलिए किया गया, क्योंकि इसी तारीख को 1970 में द्वितीय राष्ट्र विकास दशक के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास रणनीति को अपनाया गया था।

जब इस दिवस की स्थापना हुई थी, तब संयुक्त राष्ट्र में 51 सदस्य थे जो बढ़कर अब 193 हो गए हैं। इस प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया और इसे विकास समस्याओं के प्रति दुनिया का ध्यान खींचने के लिए विश्व विकास सूचना दिवस नाम दिया गया। इसी दिन को संयुक्त राष्ट्र का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।

फिलहाल, आज विश्व विकास सूचना दिवस पूरी दुनिया में आम जनता के बीच इस बात की जागरुकता फैलाने का काम करता है कि दुनियाभर में आपसी सौहार्द क्यों जरूरी है और विकास से जुड़ी परेशानियों को कैसे हल किया जा सकता है। इस क्रम में महसूस किया गया कि सूचना के प्रसार में सुधार और जनता की राय विशेष रूप से युवा लोगों के बीच विकास की समस्याओं के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करेगा। इस तरह विकासकतार्ओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में प्रयासों को बढ़ावा देना आसान हो गया है।

खैर, अलग-अलग देश इसे विभिन्न तरीकों से मनाते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य लोगों को व्यापार एवं विकास सम्बंधी समस्याओं की सूचना देना और उनका समाधान तलाशना तथा इसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर बल देना ही होता है।

विभिन्न देशों में सरकारें तथा व्यापार एवं विकास से जुड़े संगठन इस खास दिन पर मीडिया में विज्ञापन के जरिये कई सूचनाएं लोगों तक पहुंचाते हैं। सेमिनार, संगोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

हालांकि, समय के साथ इसमें भी काफी बदलाव आया है। मोबाइल, इंटरनेट एवं अन्य संचार क्रांति ने इसके आयाम को विस्तृत कर दिया है और अब इनके माध्यम से लोगों तक त्वरित सूचनाएं पहुंचाई जाने लगी हैं।

विश्व विकास सूचना दिवस को संयुक्त राष्ट्र के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा बढ़ावा दिया गया है और अब इसे विश्व स्तर पर पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। लोगों को हर तरह की सूचना मीडिया, इंटरनेट और मोबाइल के जरिए आसानी से मिल जाती है।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment