logo-image

14वें राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन से प्राचीन शहर शीआन को बड़ा लाभ मिला

14वें राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन से प्राचीन शहर शीआन को बड़ा लाभ मिला

Updated on: 23 Sep 2021, 11:45 PM

बीजिंग:

14वां चीनी राष्ट्रीय खेल समारोह पश्चिमी चीन के शैनशी प्रांत में धूमधाम से चल रहा है। यह पहली बार है कि राष्ट्रीय खेल समारोह चीन के पश्चिम में आयोजित हुआ है। 12 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की 410 इवेंट में भाग ले रहे हैं और मीडियाकर्मियों की संख्या 1,500 से अधिक है। इसका पैमाना टोक्यो ओलंपिक से भी बड़ा है। इस खेल समारोह के मुख्य आयोजक शहर के नाते शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन को कई पहलुओं में बड़ा लाभ मिला है।

सबसे पहले राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन से शीआन के खेल संस्थापनों का कायापलट हुआ है। 14वें राष्ट्रीय खेल समारोह का मुख्य खेल स्थल नव निर्मित विश्व स्तरीय शीआन ओलंपिक खेल केंद्र है, जिसमें एक आउटडोर स्टेडियम और दो इंडोर स्टेडियम शामिल हैं। शीआन ओलंपिक खेल केंद्र स्टेडियम का क्षेत्रफल 1 लाख 56 हजार वर्गमीटर है, जिसमें 60 हजार से अधिक दर्शक बैठ सकते हैं। उसका आकार एक विशाल अनार के फूल जैसा है ,जो शीआन का नया लैंडमार्क बन चुका है। यहां राष्ट्रीय खेल समारोह का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। शीआन ओलंपिक केंद्र इंडोर स्टेडियम और स्विमिंग स्टेडियम में अलग अलग तौर पर 18 हजार और 4 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। हार्डवेयर के अलावा शीआन ने बड़े खेल समारोह के संचालन का अनुभव भी पाया। कहा जा सकता है कि अब शीआन एशियाड जैसे बड़े चतुमुर्खी अंतर्राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन की क्षमता हासिल कर चुका है।

शीआन ओलंपिक खेल केंद्र और राष्ट्रीय खेल समारोह गांव शीआन के पूर्वी उपनगर में स्थित है। इस खेल समारोह के आयोजन से शीआन का एक नया आधुनिक जोन भी उभरा है। राष्ट्रीय खेल गांवों में खिलाड़ियों का गांव ,मीडियाकर्मियों का गांव और तकनीकी अधिकारियों का गांव है। वहां 70 से अधिक नयी ऊंची ऊंची रिहाइशी इमारतें और सहायक संस्थापन हैं, जहां 13 हजार से अधिक लोग रह सकते हैं।

14वें राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन से शीआन के समग्र बुनियादी संस्थापनों में युगांतर विकास हुआ है और पुराने शहर में नया रूप दिखाई दे रहा है। इस राष्ट्रीय खेल समारोह के लिए शीआन ने 17 एक्सप्रेस वे ,11 फ्लाईआवर ,नंबर 14 मेट्रो लाइन का निर्माण किया और कई पुरानी नागरिक कॉलोनियों का जीर्णोद्धार किया और कई पर्यावरण सुधार परियोजनाएं लागू कीं। 14वें खेल समारोह से केंद्रित होकर इधर के कुछ सालों में शीआन ने 521 ठोस परियोजनाओं में 2 खरब 60 अरब युआन की पूंजी लगायी।

राष्ट्रीय खेल समारोह के आयोजन से शीआन पूरे देश की नजर खींच रहा है। निसंदेह शीआन का आकर्षण और बढ़ गया है और उसकी छवि में नये जीवंत और आधुनिक तत्व झलक रहे हैं।

(वेइतुंग ,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.