यूएन में चीन की वैध सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ मील के पत्थर वाला ऐतिहासिक घटना है : सिद्धार्थ चटर्जी

यूएन में चीन की वैध सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ मील के पत्थर वाला ऐतिहासिक घटना है : सिद्धार्थ चटर्जी

यूएन में चीन की वैध सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ मील के पत्थर वाला ऐतिहासिक घटना है : सिद्धार्थ चटर्जी

author-image
IANS
New Update
new from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र में चीन की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ है। पिछले 50 सालों में संयुक्त राष्ट्र मंच पर चीन दिन-ब-दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो विश्व शांति का महत्वपूर्ण निमार्ता, वैश्विक विकास में सबसे बड़ा योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का ²ढ़ रक्षक बना है। चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र विकास तंत्र के समन्वयक सिद्धार्थ चटर्जी ने हाल में चीनी समाचार एजेंसी शिनहुआ को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि यह ऐतिहासिक घटना न केवल चीन के लिए, बल्कि सारी दुनिया के लिए मील का पत्थर होगा।

Advertisment

सिद्धार्थ चटर्जी भारत मूल के हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की कई संस्थाओं, अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों और कई देशों में काम किए। चीन में गरीबी उन्मूलन की चर्चा करते हुए विकास के क्षेत्र में कई वर्षों के कार्य अनुभव के साथ संयुक्त राष्ट्र के यह अधिकारी चकित हैं। उनके विचार में चीन ने न केवल पूर्ण गरीबी से छुटकारा पाया है, बल्कि वह सभी के मूल्य और गरिमा की रक्षा के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहा है। स्वच्छ पेयजल से लेकर शिक्षा और चिकित्सा सुरक्षा तथा शहरीकरण तक, लोगों को सभी पहलुओं में अधिक लाभ की भावना देने के लिए चीन स्पष्ट और व्यवस्थित योजना के तहत नए लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है,ह्व सिद्धार्थ चटर्जी ने यह बात कही।

विकास और पर्यावरण संरक्षण को कैसे संतुलित किया जाए, यह कई विकासशील देशों के सामने मौजूद समान समस्या है। सिद्धार्थ चटर्जी ने कहा कि चीन अक्षय ऊर्जा का महत्वपूर्ण प्रदाता और हरित विकास का महत्वपूर्ण चालक है। इन मामलों में विकासशील देशों को चीन के नेतृत्व की आवश्यकता है। चीन ने हाल ही में घोषणा की कि वह अब विदेशों में नई कोयला बिजली परियोजनाओं का निर्माण नहीं करेगा, जो विभिन्न देशों में अक्षय ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और पेरिस समझौते को लागू करने में मदद करेगी।

दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन हमेशा अन्य विकासशील देशों की मदद करता रहा है, सक्रिय रूप से दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देता रहा है, और 160 से अधिक विकासशील देशों को विकास सहायता प्रदान करता रहा है। इसकी चर्चा करते हुए सिद्धार्थ चटर्जी ने कहा कि चीन के विकास के क्रम में संयुक्त राष्ट्र ने चीन को सहायता प्रदान की। वर्तमान में चीन अन्य विकासशील देशों को गरीबी कम करने और कृषि विकास में नि:स्वार्थ सहायता प्रदान कर रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वकालत की गई देखभाल और सहयोग की भावना की स्पष्ट रूप से व्याख्या करता है और बहुपक्षवाद का अभ्यास करने वाला सच्चा चित्रण भी है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment