चीन की सहायता वाली कोरोना वैक्सीन की नयी खेप कंबोडिया पहुंची

चीन की सहायता वाली कोरोना वैक्सीन की नयी खेप कंबोडिया पहुंची

चीन की सहायता वाली कोरोना वैक्सीन की नयी खेप कंबोडिया पहुंची

author-image
IANS
New Update
New from

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कंबोडिया सरकार ने 17 नवंबर को नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया और चीन की सहायता वाली कोरोना वैक्सीन की 7वीं खेप का स्वागत किया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समदेच हुन सेन, उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री टी बान और कंबोडिया में स्थित चीनी राजदूत वांग वनथ्यान ने इस स्वागत समारोह में भाग लिया।

Advertisment

इस स्वागत समारोह में समदेच हुन सेन ने कहा कि चीन की सहायता वाली वैक्सीन और व्यावसायिक रूप से प्राप्त वैक्सीन से कंबोडिया में राष्ट्रीय टीकाकरण परियोजना के पहले चरण को समय से पहले पूरा किया गया है। परियोजना के मुताबिक पहले चरण में पूरे कंबोडिया में 6 साल से ऊपर के लोगों को टीके लगाए गए हैं। इस 1 नवंबर को यह परियोजना समाप्त हुई। वर्तमान में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों को धीरे-धीरे फिर से खोला गया है। साथ ही कंबोडियाई आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि कंबोडिया की राष्ट्रीय टीकाकरण योजना का सफल कार्यान्वयन और चीन द्वारा दी गयी वैक्सीन के बीच संबंध निकट है। चीनी वैक्सीन कंबोडिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखने और लोगों के जीवन को बचाने की कुंजी बनी है। चीन कंबोडिया का सच्चा मित्र है। कंबोडिया के कठिन समय में चीन ने समय पर और बिना शर्त सहायता प्रदान करनी जारी रखी है।

राजदूत वांग वनथ्यान ने कहा कि चीन द्वारा दिए गए टीकों का अनुपात कंबोडिया में प्राप्त किये गये टीकों की कुल संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक पहुंचा है। चीनी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। कंबोडिया में महामारी से लड़ाई के दौरान चीनी वैक्सीन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। महामारी के प्रकोप से चीन व कंबोडिया की जनता ने एक दूसरे की मदद की। महामारी से लड़ने में चीनी जनता ने कंबोडियाई जनता का समर्थन जारी रखा है।

कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर 1.4 करोड से अधिक लोगों ने महामारी-रोधी वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगायी है, जो पूरी जनसंख्या में 88 प्रतिशत पहुंची है। इनमें से 1.32 करोड लोगों ने महामारी-रोधी वैक्सीन की दोनों खुराकें लगवा ली हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment