logo-image

संयुक्त राष्ट्र में लौटने के 50 साल बाद चीन ने दुनिया को दिया संतोषजनक जवाब

संयुक्त राष्ट्र में लौटने के 50 साल बाद चीन ने दुनिया को दिया संतोषजनक जवाब

Updated on: 18 Oct 2021, 09:50 PM

बीजिंग:

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र में चीन लोक गणराज्य की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ है। पिछले 50 वर्षों में, चीन ने सक्रिय रूप से दुनिया में शामिल होकर अपने स्वयं के विकास को साकार करने के साथ-साथ एक प्रमुख देश के रूप में अपने उत्तरदायित्व को बरकरार रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है, और विश्व शांति को बनाए रखने और समान विकास को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र का लगातार समर्थन किया है।

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता संधि के हस्ताक्षरकर्ताओं का 15वां सम्मेलन (सीओपी 15) हाल में दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में आयोजित हुआ। जिसे संयुक्त राष्ट्र में अपनी वापसी की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चीन द्वारा दुनिया के सामने दिया गया एक संतोषजनक जवाब माना जा सकता है।

15 अक्तूबर को सीओपी15 सम्मेलन खुनमिंग में संपन्न हुआ, जिसमें खुनमिंग घोषणा-पत्र पारित कर जैव विविधता की रक्षा करने और संयुक्त रूप से वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता का निर्माण करने के लिए सारी दुनिया के समक्ष एक पहल जारी की गई है।

50 साल बीत चुके हैं। आज का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब भी चीन के खिलाफ हर तरह के दुर्भावनापूर्ण हमलों और अपशब्दों से भरा हुआ है, और चीन अभी भी संयुक्त राष्ट्र के मंच पर बार-बार ²ढ़ता से बोलता है।

4 अक्तूबर को, 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में आयोजित आम बहस में अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा शिनच्यांग, हांगकांग और तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर गलत टिप्पणियों और हमलों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग च्युन ने जोर देकर कहा कि चीन व्यक्तिगत देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र मंच का दुरुपयोग जानबूझकर टकराव को भड़काने और मानवाधिकार मुद्दों के माध्यम से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का ²ढ़ता से विरोध करता है।

वास्तव में जब से चीन संयुक्त राष्ट्र में वापस आया है, उसने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न बहुपक्षीय मामलों में व्यापक तौर पर भाग लिया है और विश्व मंच पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया है। शांति स्थापना कार्रवाई से लेकर वैश्विक शासन तक, फिर महामारी से लड़ने तक, दुनिया में चीन का योगदान हर जगह देखा जा सकता है।

8 अक्तूबर को चीन ने चीन का जैव विविधता संरक्षण श्वेत पत्र जारी किया, यह पहली बार है कि चीन ने एक श्वेत पत्र के रूप में जैव विविधता संरक्षण के अभ्यास और अनुभव की शुरूआत की है, और पृथ्वी पर जीवन के साझे समुदाय के सह-निर्माण के लिए चीनी ज्ञान प्रदान किया है।

इसके अलावा, विकासशील देशों में जैव विविधता संरक्षण के समर्थन के लिए चीन खुनमिंग जैव विविधता कोष की स्थापना के लिए 1.5 अरब युआन का निवेश करेगा।

संयुक्त राष्ट्र में वापसी के बाद पिछले 50 सालों में, दुनिया में अनिश्चितता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, इसका सामना करते हुए चीन हमेशा एक रचनात्मक और स्थिर शक्ति रहा है।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.